×

Lok Sabha Election 2024: रामनवमी पर टेंट में नहीं, अपने घर में बर्थडे मनाएंगे रामलला: अमित शाह

Amit Shah In Mandala: गृह मंत्री अमित शाह ने आज मध्य प्रदेश के मंडला में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार 17 अप्रैल को रामलला अपने घर में बर्थडे मनाएंगे।

Sidheshwar Nath Pandey
Published on: 11 April 2024 10:54 AM GMT (Updated on: 11 April 2024 11:58 AM GMT)
अमित शाह और राम लला।
X

अमित शाह और राम लला। (Pic: Social Media)

Amit Shah In MP: गृह मंत्री अमित शाह ने आज मध्य प्रदेश के मंडला में जनसभा को संबोधित किया। अमित शाह ने जनता से मंडला भाजपा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते के पक्ष में वोट देने की अपील की। अपने भाषण के दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। गृह मंत्री ने इंडिया गठबंधन को घमंडिया गठबंधन कहते हुए उनपर परिवारवाद बढ़ाने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार 17 अप्रैल को रामनवमी के दिन रामलला टेंट में नहीं, अपने घर में बर्थडे मनाएंगे।

अपने घर में बर्थडे मनाएंगे रामलला

अपने भाषण के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आने वाले 17 अप्रैल को रामलला अपने घर में बर्थडे मनाएंगे न कि टेंट में। अपने भाषण में अन्य हिंदू मंदिरों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सिर्फ राम मंदिर नहीं बल्कि उज्जैन का महाकाल कॉरिडोर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और सोमनाथ मंदिर सोने का बन रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी ने तमाम अपमानित मानबिंदुओं को सम्मान देने का काम किया है।

विपक्ष पर साधा निशाना

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने भाषण के दौरान इंडिया गठबंधन को घमंडिया गठबंधन कहा। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन का एकमात्र मकसद अपने परिवारजनों को बढ़ाना है। जबकि प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य देश के गरीब, आदिवासी, दलित और पिछड़े समाज को आगे बढ़ाना है। भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 10 वर्षों में देश के 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा के ऊपर लाने का काम किया है। कांग्रेस ने देश में लंबे समय तक शासन करने के बाद भी गरीबों और जनजातियों के उत्थान के लिए कोई काम नहीं किया। कांग्रेस से सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी ने देश के राष्ट्रपति के पद पर किसी आदिवासी को क्यों नहीं बैठाया? ये काम मोदी जी ने द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनाकर पूरा किया।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story