×

मध्य प्रदेश में आज 1 लाख लोगों को मिलेगा घर, गृहमंत्री अमित शाह देंगे सौगात

Aditya Mishra
Published on: 16 Feb 2021 5:25 AM GMT
मध्य प्रदेश में आज 1 लाख लोगों को मिलेगा घर, गृहमंत्री अमित शाह देंगे सौगात
X
गृहमंत्री अमित शाह से पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले हफ्ते मध्य प्रदेश में 57 हजार से ज्यादा जल सरंचनाओं का लोकार्पण किया था।

भोपाल: मध्य प्रदेश के लोगों के लिए मंगलवार का दिन बेहद खास है। गृहमंत्री अमित शाह आज यहां के 1 लाख लोगों का गृह-प्रवेश कराएंगे।

अमित शाह कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ेंगे। साथ ही वह प्रदेश के लाभुकों से बात भी करेंगे। इस कार्यक्रम का नाम गृह प्रवेशम् महोत्सव रखा गया।

ये सभी घर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने हैं। पीएम आवास योजना के लाभुक आज अपने घरों में प्रवेश कर जाएंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन भोपाल के मिंटो हॉल में किया जाएगा।

मिंटो हॉल में आयोजित गृह-प्रवेशम् कार्यक्रम का अमित शाह ऑनलाइन लोकार्पण करेंगे। इस दौरान मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

दोनों नेता लाभुकों से संवाद करेंगे। बता दें कि इससे पहले सितंबर 2020 में पीएम नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश में 2 लाख आवासों का लोकार्पण किया था।

House मध्य प्रदेश में आज 1 लाख लोगों को मिलेगा घर, गृहमंत्री अमित शाह देंगे सौगात(फोटो:सोशल मीडिया)

भीषण हादसे से कांपा महाराष्ट्र: एक्सप्रेसवे पर मौत का मंजर, आपस में टकराईं गाड़ियां

जानिए किन-किन लोगों को मिलेगा लाभ

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उन लोगों को मिलता है, जिनके पास अपना घर नहीं है या फिर कच्चे मकान में रहते हैं। ऐसे लोगों को सरकार की आवास योजना का लाभ दिया जाता है।

बात करें ग्रामीण इलाकों की तो यहां पर एक मकान के लिए हितग्राहियों को 1 लाख 20 हजार और पहाड़ी इलाकों में 1 लाख 30 हजार रुपये दिए जाते हैं। यह राशि लाभुकों को किश्तों में दी जाती है। पीएम आवास योजना के तहत ही इन घरों का निर्माण हुआ है।

House मध्य प्रदेश में आज 1 लाख लोगों को मिलेगा घर, गृहमंत्री अमित शाह देंगे सौगात(फोटो:सोशल मीडिया)

कृषि कानूनों का विरोधः आंदोलन की मुखाल्फत करने वालों को वोट न करने की अपील

राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश में 57 हजार से ज्यादा जल सरंचनाओं का किया था लोकार्पण

बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले हफ्ते मध्य प्रदेश में 57 हजार से ज्यादा जल सरंचनाओं का लोकार्पण किया था।

इस कार्यक्रम को जलाभिषेकम् नाम दिया गया था। कार्यक्रम के तहत प्रदेश में कोरोना काल के दौरान जल संरचनाओं का निर्माण हुआ था। राजनाथ सिंह वर्चुअली लोगों से संवाद किया था।

Newstrack: एक क्लिक में पढ़ें आज सुबह 10 बजे की देश और दुनिया की बड़ी खबरें

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story