×

सरोद वादक अमजद, उनके बेटे लॉस एंजेलिस में सम्मानित

Rishi
Published on: 20 Sep 2017 9:22 AM GMT
सरोद वादक अमजद, उनके बेटे लॉस एंजेलिस में सम्मानित
X

लॉस एंजेलिस : मशहूर सरोद वादक अमजद अली खान और उनके बेटे अमान और अयान अली बंगश को यहां गोल्ड मेडल श्रेणी के तहत प्रतिष्ठित ग्लोबल संगीत पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उन्हें वैश्विक संगीत उद्योग में उत्कृष्ट योगदान और शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में श्रेष्ठता के लिए पिछले सप्ताह सम्मानित किया गया।

तीनों को यह सम्मान उनके अल्बम 'पीस वर्शिपर्स' के लिए भी था। इस अल्बम को एफेटो रिकॉर्ड्स ने जुलाई में जारी किया था और नैक्सोस ने इसका वितरण किया था।

ये भी देखें:शिवराज के दो मंत्रियों के रिश्तेदारों में लेन-देन का विवाद पहुंचा थाने

यह पुरस्कार मार्क सदरलैंड (संपादक, संगीत वीक यूके) और सत बिसला (राष्ट्रपति और संस्थापक, ए एंड वल्र्डवाइड) ने संगीत उद्योग की अन्य हस्तियों की उपस्थिति में प्रदान किया।

दिलचस्प बात यह है कि इस मंच पर यह सम्मान प्राप्त करने वाले वे एकमात्र भारतीय शास्त्रीय कलाकार हैं।

ये भी देखें:भारतीय सर्जिकल स्टाइक पर बनेगी बॉलीवुड फिल्म, जानिए क्या होगा नाम?

अमजद अली खान ने कहा, "हर पुरस्कार एक कलाकार की संगीत यात्रा का एक सम्मान होता है। रोजाना एक नई यात्रा। बहुत सम्मान मिला।"

अमान ने कहा कि यह "हमारी संगीत शैली" के लिए एक बड़ा सम्मान है। अयान ने कहा कि यह सम्मान अल्बम के लिए एक वरदान है।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story