×

...और जादू के दौरान स्टंट कर रहा जादूगर खुद हुगली में गायब हो गया

खबर तो यही है कि कोलकाता में स्टंट नाकाम रहने पर जादूगर गायब हो गया। अब वह जादू में सफल रहा या असफल ये बात अलग है लेकिन ऐसा जादू लोगों को सालों साल याद रहेगा। लोगों को आकर्षित करने की कोशिश कर रहे रहे इस जादूगर के बारे में कहा जा रहा है कि स्टंट में नाकाम रहने पर रविवार को यहां गंगा नदी में डूब गया।

राम केवी
Published on: 17 Jun 2019 4:59 AM GMT
...और जादू के दौरान स्टंट कर रहा जादूगर खुद हुगली में गायब हो गया
X
चंचल लाहिड़ी

कोलकाताः खबर तो यही है कि कोलकाता में स्टंट नाकाम रहने पर जादूगर गायब हो गया। अब वह जादू में सफल रहा या असफल ये बात अलग है लेकिन ऐसा जादू लोगों को सालों साल याद रहेगा।

चंचल लाहिड़ी पिंजरे में चंचल लाहिड़ी पिंजरे में

लोगों को आकर्षित करने की कोशिश कर रहे रहे इस जादूगर के बारे में कहा जा रहा है कि स्टंट में नाकाम रहने पर रविवार को यहां गंगा नदी में डूब गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जादूगर चंचल लाहिड़ी अपने हाथ-पैर जंजीर से बांधकर क्रेन की मदद से हुगली नदी में डाला गया था। वह लोगों को दिखाना चाहता था कि वह बिना किसी मदद के पानी से बाहर आ सकता है, लेकिन समय बीतता गया जादूगर बाहर नहीं आया। लोगों की बेचैनी बढ़ने लगी। अनहोनी की आशंका में पुलिस बुलाई गई गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू हुई लेकिन जादूगर का कुछ पता नहीं चला।

चंचल लाहिड़ी को यहीं डाला गया था

ये हादसा नॉर्थ पोर्ट पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत हावड़ा पुल के नीचे हुआ। पुलिस ने आपदा प्रबंधन विभाग की मदद से लाहिड़ी का पता लगाने के लिए अभियान शुरू किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जादूगर ने स्टंट करने की अनुमति ली थी, लेकिन वहां उचित सुरक्षा इंतजाम नहीं थे।

राम केवी

राम केवी

Next Story