×

आंध्र के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने श्यामला देवी मंदिर में पूजा अर्चना की

आंध्र प्रदेश के सी. एम वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को श्री शारदा पीठम में राजा श्यामला देवी मंदिर में पूजा अर्चना की।

PTI
By PTI
Published on: 4 Jun 2019 11:03 AM GMT
आंध्र के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने श्यामला देवी मंदिर में पूजा अर्चना की
X

विशाखापत्तनम: आंध्र प्रदेश के सी. एम वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को श्री शारदा पीठम में राजा श्यामला देवी मंदिर में पूजा अर्चना की।

रेड्डी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार यहां आए हैं। यहां पहुंचने के बाद वह सीधे आश्रम रवाना हो गए। रेड्डी ने स्वामी जी को फल, फूल और रेशमी वस्त्र दिया तथा पीठाधिपति स्वरूपानंदेंद्र सरस्वती से आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने स्वामीजी से आश्रम में कुछ देर तक चर्चा भी की।

यह भी देखें... श्रीराम सागर परियोजना को इस साल कालेश्वरम के पानी से भर जाएगा : C.M राव

इससे पहले, आश्रम के पुजारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया था। रेड्डी ने आश्रम परिसर में स्थित अन्य मंदिरों में भी पूजा अर्चना की। स्वामी जी के कई वीवीआईपी अनुयायी हैं जिनमें तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव भी शामिल हैं। बाद में, मुख्यमंत्री रेड्डी विजयवाड़ा के लिए रवाना हो गए।

(भाषा)

PTI

PTI

Next Story