Jammu and Kashmir Election: भाजपा की लिस्ट पर बवाल, कार्यकर्ताओं में घमासान

Jammu and Kashmir Election: जम्मू कश्मीर के चुनावों के लिए पहली लिस्ट पर हंगामे के बीच भाजपा ने दूसरी कैंडिडेट लिस्ट भी जारी कर दी है। लिस्ट में नामों को लेकर कार्यकर्ताओं में सख्त नाराजगी है।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani Lal
Published on: 26 Aug 2024 11:09 AM GMT (Updated on: 26 Aug 2024 11:09 AM GMT)
Discontent among workers over the list of BJP candidates for Jammu Kashmir elections
X

जम्मू कश्मीर के चुनावों के लिए भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी: Photo- Newstrack

Jammu and Kashmir Election: जम्मू कश्मीर के चुनावों के लिए भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट को लेकर घमासान मचा हुआ है। लिस्ट में शामिल नामों और नदारद नामों को लेकर कार्यकर्ताओं में सख्त नाराजगी है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना के कार्यालय के बाहर जम कर हंगामा किया है।

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि आलाकमान ने स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज कर 'पैराशूट से आए' नेताओं को टिकट दिया है। इस विरोध प्रदर्शन के चलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को अपना कमरा लॉक करना पड़ा।

कार्यकर्ताओं के भारी विरोध के बाद रैना ने एक बयान जारी कर कहा है कि पार्टी के सम्मानित साथियों का हम सम्मान करते हैं। हर एक कार्यकर्ता की नराजगी दूर करना हमारा काम है। मैं सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं से बात कर रहा हूं। पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व मंत्री से भी मिल रहे हैं। सारी परेशानी और मनमुटाव का समाधान हमलोग मिल बैठ कर करेंगे।

कहा जा रहा है कि अब भाजपा विपक्ष के उम्मीदवारों और उनकी रणनीति देखकर ही बाकि की लिस्ट जारी करेगी। हालांकि सूत्रों का दावा है कि केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भाई राना को टिकिट मिलने और वरिष्ठ नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह का टिकिट कटने से नाराज़गी है।

कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी और पैंथर्स पार्टी के कई पूर्व नेता, जो पाला बदलकर भाजपा में शामिल हो गए थे, भी अब हटा दी गई सूची में शामिल थे।

दूसरी लिस्ट भी जारी

पहली लिस्ट पर हंगामे के बीच भाजपा ने दूसरी कैंडिडेट लिस्ट भी जारी कर दी है। अब पार्टी ने चुनाव के लिए कुल 16 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। दरअसल, भाजपा ने आज सुबह 44 प्रत्याशियों की एक लिस्ट जारी की थी, जिसमें तीनों चरणों की कुछ सीटों पर उम्मीदवारों के नाम थे।

हालांकि, कुछ ही समय बाद पार्टी ने वो लिस्ट वापस ले ली और फिर नई सूची जारी की गई। नई लिस्ट में सिर्फ पहले चरण की 15 सीटों पर कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान किया, बाकी सभी नाम वापस ले लिए गये। बताया जा रहा है कि पहली लिस्ट से पार्टी के वे वरिष्ठ नेता नाराज थे, जिनके टिकट कटे। इसीलिए उनके समर्थकों ने भी इस पर नाराजगी जाहिर की थी।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story