×

अंबानी परिवार में फूट! बेटों ने ही छोड़ा साथ, अब कैसे चलेगी कंपनी

हालांकि, इस्तीफे के कारण के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। अंबानी बंधु अक्टूबर 2019 में निदेशक मंडल में शामिल हुए थे। कंपनी ने 31 जनवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को लिखे खत में यह जानकारी दी। दोनों के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद से कंपनी के शेयरों में लगातार गिरावट आ रही है।

Shivakant Shukla
Published on: 5 Feb 2020 4:21 AM GMT
अंबानी परिवार में फूट! बेटों ने ही छोड़ा साथ, अब कैसे चलेगी कंपनी
X

मुंबई: देश की बड़ी कंपनियों में शुमार अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कंपनी की स्थिति पिछले कुछ महीनों से बेहद खराब चल रही है। आलम ये है कि समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी के बेटों-जय अनमोल अंबानी और जय अंशुल अंबानी ने रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है।

निदेशक मंडल में शामिल किये जाने के छह महीने के भीतर दिया इस्तीफा

बता दें कि कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि दोनों ने निदेशक मंडल में शामिल किये जाने के छह महीने के भीतर इस्तीफा दिया है। उनका इस्तीफा 31 जनवरी से प्रभाव में आ गया है। ध्यान रहे कि रिलायंस इन्फ्रा से जुड़ने से पहले भी अनिल अंबानी के बड़े बेटे अंशुल ग्रुप की फाइनेंशियल सर्विस कंपनी रिलायंस कैपिटल में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर काम देख रहे थे।

ये भी पढ़ें:लव जिहाद पर केंद्र सरकार ने संसद में दिया ये बड़ा बयान, जानें पूरा मामला

हालांकि, इस्तीफे के कारण के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। अंबानी बंधु अक्टूबर 2019 में निदेशक मंडल में शामिल हुए थे। कंपनी ने 31 जनवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को लिखे खत में यह जानकारी दी। दोनों के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद से कंपनी के शेयरों में लगातार गिरावट आ रही है।

कंपनी पर 6000 करोड़ रुपये का कर्ज संकट

गौरतलब है कि बीते 4 महीनों में रिलायंस इन्फ्रा के शेयरों में 28 फीसदी की कमी आई है। यही नहीं पिछले एक साल की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 91 फीसदी की बड़ी गिरावट आई है। रिलायंस इंफ्रा 6000 करोड़ रुपये के कर्ज के संकट का सामना कर रही है। ऐसे में इस खबर के बाद निवेशकों का भरोसा कंपनी पर और कम होने की आशंका है।

ये भी पढ़ें:हथियारों की सबसे बड़ी मंडी Defense Expo 2020 का आज PM मोदी करेंगे उद्घाटन

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story