×

नौसेना में अनिल अंबानी की कंपनी को 5 पेट्रोल व्हीकल का ठेका

राफेल डील इस समय चुनावी मुद्दा बनी हुई है। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ही बड़े कारोबारी अनिल अंबानी भी विपक्ष के निशाने पर हैं। लेकिन इससे शायद हमारी नौसेना को कोई फर्क नहीं पड़ता। इसीलिए अनिल की कंपनी को भारतीय नौसेना के लिए 5 पेट्रोल व्हीकल बनाने का ठेका दिया गया है।

Rishi
Published on: 3 Dec 2018 2:56 PM
नौसेना में अनिल अंबानी की कंपनी को 5 पेट्रोल व्हीकल का ठेका
X

मुंबई : राफेल डील इस समय चुनावी मुद्दा बनी हुई है। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ही बड़े कारोबारी अनिल अंबानी भी विपक्ष के निशाने पर हैं। लेकिन इससे शायद हमारी नौसेना को कोई फर्क नहीं पड़ता। इसीलिए अनिल की कंपनी को भारतीय नौसेना के लिए 5 पेट्रोल व्हीकल बनाने का ठेका दिया गया है। ये व्हीकल, तटवर्ती क्षेत्रों की निगराने के लिए तैयार किए जा रहे हैं।

ये भी देखें : राफेल मानहानि केस: अनिल अंबानी के हर्जाने के दावे पर उठे सवाल, जानिए क्या है ये मामला

एडमिरल सुनील लांबा ने रिलायंस नेवल इंजीनियरिंग लिमिटेड को दिए ठेके के बारे में कहा, डील के संबंध में बैंक गारंटी जमा हो गयी है। हम कॉन्ट्रैक्ट की समीक्षा कर रहे हैं।

ये भी देखें : राहुल बोले- नोटबंदी, राफेल डील बड़े घोटाले, दोषियों को सजा मिलेगी

उन्होंने कहा, मैं राष्ट्र को आश्वस्त करता हूं कि समुद्र से सटे भारत के सभी तटवर्ती इलाकों में नेवी 24 घंटे निगरानी कर रही है।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!