×

Anju-Nasrullah Love Story: पाकिस्तान से वापस भारत लौटी अंजू, वाघा सीमा तक आया था पति नसरूल्लाह

Anju-Nasrullah Love Story: अपने प्रेमी से मिलने के लिए गुपचुप तरीके से इस साल जून में पाकिस्तान गई अंजू वापस भारत लौट आई है। करीब पांच माह बाद लौटी अंजू को वाघा बॉर्डर तक छोड़ने के लिए उसका पाकिस्तानी पति नसरूल्लाह भी आया था।

Krishna Chaudhary
Published on: 29 Nov 2023 11:20 AM GMT (Updated on: 29 Nov 2023 11:41 AM GMT)
Anju returned to India from Pakistan, husband Nasrullah had come till Wagah border
X

पाकिस्तान से वापस भारत लौटी अंजू, वाघा सीमा तक आया था पति नसरूल्लाह: Photo- Social Media

Anju-Nasrullah Love Story: अपने प्रेमी से मिलने के लिए गुपचुप तरीके से इस साल जून में पाकिस्तान गई अंजू वापस भारत लौट आई है। करीब पांच माह बाद लौटी अंजू को वाघा बॉर्डर तक छोड़ने के लिए उसका पाकिस्तानी पति नसरूल्लाह भी आया था। एक दिन पहले नसरूल्लाह ने बताया था कि अंजू को भारत में रह रहे अपने बच्चों की याद आ रही, जिससे मिलने के लिए वह जाएगी।

उसने बताया था कि नवंबर अंत तक अंजू भारत लौट जाएंगी। वीजा प्रक्रिया में देरी के कारण अब तक उनका लौटना नहीं हो पा रहा था। लेकिन अब काम पूरा हो चुका है, मैं खुद उन्हें छोड़ने के लिए वाघा सीमा तक जाऊंगा। साथ ही नसरूल्लाह ने भारत की पुलिस से अंजू को सुरक्षा प्रदान करने की अपील भी की थी।

वापस फिर पाकिस्तान जाएंगी अंजू ?

नसरूल्लाह ने दावा किया था कि अंजू भारत सिर्फ अपने दोनों बच्चों से मिलने के लिए जा रही हैं। मुलाकात के बाद वो वापस पाकिस्तान लौट आएगी। हालांकि, अब इसको लेकर स्थिति साफ नहीं है। भारतीय अधिकारी अंजू से पूछताछ कर सकते हैं।

पहले पति से हो सकता है विवाद

अपने बच्चों और पति को छोड़कर पाकिस्तानी प्रेमी से शादी रचाने गई अंजू के लिए भारत में चीजें आसान नहीं होने वाली। सबसे पहले परिवार ही विरोध में खड़ा है। अंजू के दोनों बच्चे अभी उसके पहले पति अरविंद के साथ रह रहे हैं। अरविंद ने अपने बच्चों को अंजू से मिलवाने से साफ इनकार कर दिया है। इस पूरे मामले को लेकर अरविंद पुलिस के पास भी जा चुके हैं। अंजू के लौटने पर अब उनके भारतीय पति के साथ विवाद बढ़ सकता है।

Photo- Social Media

ईसाई से मुस्लिम बन चुकी हैं अंजू

भारत में रह रहा अंजू का परिवार ईसाई धर्म को मानता है। 34 वर्षीय अंजू ने अपने 29 वर्षीय प्रेमी नसरूल्लाह के साथ निकाह करने के लिए अपना मजहब और नाम दोनों बदल लिया। पाक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईसाई से मुसलमान बनीं अंजू का नया नाम फातिमा है। दरअसल, अंजू भारत में राजस्थान के अलवर में अपने पति और बच्चों के साथ रहती थीं। एक दिन वह अपने पति से दोस्तों के साथ घूमने की बात कह घर से निकली और पाकिस्तान पहुंच गई। पति को जब पता चला तो उसने कहा कि वह 4-5 दिनों में लौट आएगी। ये घटना उस समय हुई थी, जब एक पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर अपने बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते नोएडा अपने प्रेमी सचिन के पास चली आई थी।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story