×

Sonia Gandhi: राष्ट्रपति मुर्मू पर सोनिया गांधी की टिप्पणी पर अनुप्रिया पटेल की प्रतिक्रिया आई सामने

Budget Session 2025: बजट सत्र पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर सोनिया गांधी ने टिप्पणी की। उनके टिप्पणी पर सांसद अनुप्रिया पटेल ने प्रतिक्रिया दी है।

Sakshi Singh
Published on: 31 Jan 2025 4:50 PM IST (Updated on: 31 Jan 2025 5:03 PM IST)
Anupriya Patel On Sonia Gandhi
X

Anupriya Patel On Sonia Gandhi

Anupriya Patel On Sonia Gandhi: प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट सत्र आज शुरू हो गया। इसकी शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से हुआ। उन्होने संसद के दोनों सदनो को संबोधित किया। वहीं राष्ट्रपति मुर्मू की स्पीच पर राज्य सभा सांसद और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने टिप्पणी की। उन्होंने राष्ट्रपति को पूवर लेडी कहा। इस पर मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष की आलोचना की।

राष्ट्रपति मुर्मू पर सोनिया गांधी की टिप्पणी और उनके भाषण पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का कहना है कि सोनिया गांधी बहुत वरिष्ठ नेता हैं और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी हैं और अभी भी संसद सदस्य हैं। एक वरिष्ठ सांसद और नेता के मुंह से ऐसी बातें अच्छी नहीं लगतीं। मैं इसकी निंदा करती हूं।

सोनिया गांधी ने क्या कहा था

मीडिया ने उनसे राष्ट्रपति के भाषण पर प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की तो उन्होंने सीधे तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की। इस दौरान वह अपने बेटे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी से बातचीत करती नजर आईं। राहुल गांधी ने भाषण को बोरिंग बताते हुए नो कमेंट्स कहा। जबकि सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति को पूअर लेडी बताते हुए कहा कि अंत तक वह काफी थक गई थीं। इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिस पर कई यूजर्स ने सोनिया गांधी और गांधी परिवार पर राष्ट्रपति का अपमान करने का आरोप लगाया है।

अभिभाषण से सत्र की शुरुआत

बता दें कि बजट सत्र 2025 की शुरुआत राष्ट्रपति के अभिभाषण से हुई। जिसमें राष्ट्रपति ने देश की प्रगति और भविष्य की दिशा पर जोर दिया। राष्ट्रपति ने महाकुंभ हादसे पर दुख व्यक्त किया और देश की समृद्ध विरासत को लेकर आशावाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और नारी और युवा शक्ति के योगदान को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने यह भी कहा कि अब भारत में कारोबार करना पहले से कहीं आसान है और युवा व महिलाएं उद्यमिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।



Sakshi Singh

Sakshi Singh

Senior Content Writer

मेरा नाम साक्षी सिंह है। मूलत: प्रयागराज की रहने वाली हूं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने बैचलर और मास्टर दोनों ही जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन विषय से किया है। पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण (प्रिंट) से किया। दैनिक भास्कर (डिजिटल) में प्रयागराज में फील्ड रिपोर्टर रही। इसके बाद मैंने अमृत विचार, राजस्थान पत्रिका और नवभारत डिजिटल में लगभग 18 महीने बतौर कंटेट राइटर काम किया। इस संस्थान में नेशनल और इंटरनेशनल की रियल टाइम की खबरें लिखती रही। इसके साथ ही इस संस्थान में मैंने यहां शिफ्ट इचार्ज के तौर पर टीम भी लीड किया है। इस क्षेत्र में काम करते हुए लगभग साढ़े तीन साल से ज्यादा समय हो गए हैं। मेरी रुचि और पकड़ लगभग सभी विषयों पर है। लेकिन इंडियन पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में विशेष दिलचस्पी है।

Next Story