×

iPhone पर बड़ी खबर: कंपनी करने जा रही नया अपडेट, अब कर सकेंगे ऐसा

इस अपडेट के जरिए Face ID में कुछ बदलाव किए जाएंगे। इस नए अपडेट के बाद iPhone में दिया गया Face ID ये समझ पाएगा कि आपने मास्क लगाया है।

Aradhya Tripathi
Published on: 19 May 2020 1:42 PM GMT
iPhone पर बड़ी खबर: कंपनी करने जा रही नया अपडेट, अब कर सकेंगे ऐसा
X

पूरी दुनिया इस समय वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से जूझ रही है। इस वायरस ने इन्सान की पूरी जिंदगी को बदल के रख दिया है। लोग महीनों से अपने अपने घरों में कैद हैं। न किसी से मिलना है और न घरों से निकलना है। कुछ नई चीजें हमारी जिंदगी में इस वायरस की वजह से ऐड हो गईं हैं। जैसे मास्क,सैनीटाईजर। सर्कार भी लगातार लोगों से मास्क और सैनीटाईजर का प्रयोग करने की मांग कर रही है। ऐसे में अब iPhone ने कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए अपने यूजर्स को एक ख़ास फीचर का तोहफा दिया है। क्योंकि मास्क लगाने के चलते कई लोगो के सामने फेस unlocking की समया आ रही थी। जिसको लेकर अब iPhone ने खुद को अपडेट करके इसको दूर किया है।

जल्द आएगा iOS 13.5, मिलेगा ये फायदा

iPhone हमेशा से कुछ अलग करने को लेकर जाना जाता है। जो हमेशा अपने यूजर्स के लिए कुछ न कुछ ख़ास लाता ही रहता है। ऐसा ही एक बार फिर iPhone ने अपने यूजर्स के लिए किया है। iPhone यूजर्स को कोरोना वायरस के चलते मास्क लगाने के कारण फोन अनलॉक करने में दिक्कतें होती हैं। Face ID यूज करने के लिए बार-बार मास्क हटाना होता है। लेकिन iOS के नए अपडेट के बाद ऐसा नहीं करना होगा। ऐसे में अब iOS 13.5 लॉन्च के लिए तैयार है और जल्द ही इसे दुनिया भर के iPhone यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- गुजरात में जुड़वा बच्चों का अनोखा मामला, कोरोना रिपोर्ट देखकर डॉक्टर भी हैरान

इस अपडेट के जरिए Face ID में कुछ बदलाव किए जाएंगे। इसको लिए आपको अपडेट करना होगा। इस नए अपडेट के बाद iPhone में दिया गया Face ID ये समझ पाएगा कि आपने मास्क लगाया है। जैसे ही मास्क डिटेक्ट होगा वैसे ही आपके आईफोन पर पासवर्ड का ऑप्शन आ जाएगा और आप पासवर्ड के जरिए इसे अनलॉक कर पाएंगे।

अभी मास्क लगाने पर फेस अनलॉक में आती है दिक्कत

क्योंकि अभी आईफोन यूजर्स के सामने ये समस्या आ रही है। आईफ़ोन यूजर्स को ये दिक्कत हो रही है कि अगर अभी वो मास्क लगाए हैं तो फेस लॉक सेट होने पर आपका फोन अनलॉक नहीं होगा। और आपको उसके लिए कई अटेम्प्ट करने पड़ेंगे। लेकिन फिर भी फ़ोन अनलॉक नहीं होगा। इसके बाद आपको पासवर्ड का ऑप्शन मिलेगा। लेकिन नए अपडेट में पासवर्ड का ऑप्शन मास्क डिटेक्ट होते ही तुरंत आ जाएगा।

ये भी पढ़ें- iPhone पर बड़ी खबर: कंपनी करने जा रही नया अपडेट, अब कर सकेंगे ऐसा

गौरतलब है कि iOS 13.5 का अपडेट इसलिए भी अहम है, क्योंकि इसमें ऐपल और गूगल द्वारा तैयार किया गया एक्पोजर नोटिफिकेशन API सपोर्ट भी दिया जाएगा। इस API से पब्लिक हेल्थ एजेंसियों के डेवेलपर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग ऐप तैयार कर सकेंगे। इसे कंपनी ने प्राइवेसी को भी ध्यान में रखते हुए तैयार किया है। जो लोग टेस्टिंग के लिए iOS का ये बिल्ड यूज कर रहे हैं उनके मुताबिक इस अपडेट के साथ FaceTime ग्रुप कॉलिंग में भी यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल दिया जा सकता है। इसके अलावा इस अपडेट के साथ जाहिर है बग फिक्स और कुछ इंप्रूवमेंट्स भी किए जाएंगे।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story