×

मैसे फ्रैंकफर्ट इंडिया ने की दिव्यांग महिलाओं के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट वर्कशॉप

By
Published on: 15 Jun 2017 7:24 AM GMT
मैसे फ्रैंकफर्ट इंडिया ने की दिव्यांग महिलाओं के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट वर्कशॉप
X

नई दिल्ली: मैसे फ्रैंकफर्ट इंडिया ने दिव्यांग महिलाओं के लिए कला और शिल्प कौशल सिखाने के लिए पूर्वी दिल्ली के सुन्दर नगरी में एक 'आर्ट एंड क्राफ्ट' नामक कार्यशाला का आयोजन किया।

कार्यशाला में दिव्यांग महिलाओं को हाथ से बने बैग की सिलाई-कढ़ाई, फैन्सी मोमबती व चॉकलेट बनाना, पेन्टिंग व चित्रकला सिखाया गया।

दिव्यांग महिलाओं द्वारा बनाए गए सामानों को प्रगति मैदान में आयोजित 'हैमेटेक्सटिल व एंम्बियतें इंडिया 2017' में प्रदर्शित किया जाएगा। मैसे फ्रैंकफर्ट इंडिया के बोर्ड सदस्य राज मानिक ने कहा, "इस कार्यशाला को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग महिलाओं को उनके सामाजिक व सांस्कृतिक अधिकारों के बारे में जागरुक करना व उनके लिए विषेश प्रशिक्षण कक्षाओं की व्यवस्था करना ताकि वे कला व कौशलों को सीखकर स्वयं आत्मनिर्भर बन सकें।"

सौजन्य: आईएएनएस

Next Story