×

अरुणाचल : सेना ने 50 बच्चों समेत 200 लोगों की बचाई जान, भूस्खलन में थे फंसे

Rishi
Published on: 19 Jun 2017 9:25 PM IST
अरुणाचल : सेना ने 50 बच्चों समेत 200 लोगों की बचाई जान, भूस्खलन में थे फंसे
X

गुवाहाटी : सेना ने अरुणाचल प्रदेश के भालुकपोंग के पास एक भूस्खलन स्थल से 70 महिलाओं और 50 बच्चों सहित सोमवार को कुल 200 लोगों को बचा लिया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील न्यूटन ने यहां कहा कि बोमडिला के अतिरिक्त उपायुक्त के मौखिक अनुरोध पर बचाव अभियान चलाया गया, क्योंकि दो भूस्खलन स्थलों पर रविवार रात आठ बजे से 200 लोग और कोई 70 वाहन फंसे पड़े थे।

उन्होंने कहा, "उस इलाके में मौजूद सेना की टुकड़ी के कमांडर चिकित्सा अधिकारी और दो जेसीओ तथा 20 अन्य कर्मियों के साथ भूस्खलन स्थल के लिए रवाना हुए, और वहां उन्होंने घाटी व नदी की तलहटी के रास्ते भूस्खल के चारों और एक रास्ता तैयार किया, और इस तरह सोमवार सुबह 11 बजे फंसे नागरिकों को वहां से निकाला जा सका।" उन्होंने कहा कि लोगों को वहां से सुरक्षित तरीके से निकाल लिया गया।

न्यूटन ने कहा कि बचाए गए सभी लोगों को आवश्यक दवाइयां और भोजन दिए गए। उन्होंने कहा कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मी भूस्खलन को साफ करने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

भूस्खलन की जगह भालुकपोंग से सेसा की ओर सात किलोमीटर दूर स्थित है।



Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story