×

MP Election 2023: 'मध्य प्रदेश में दो पार्टियां हैं, इस बार दोनों को उखाड़कर फेंक दो', रीवा में गरजे अरविंद केजरीवाल

MP Election 2023: AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने संबोधन में कहा, 'दिल्ली-पंजाब में फोन कर पूछ लेना, क्या वहां केजरीवाल और भगवंत मान ने काम किया है? अगर, वे हां बोलें तो आम आदमी पार्टी को वोट देना। वरना मत देना।'

aman
Written By aman
Published on: 18 Sep 2023 11:54 AM GMT (Updated on: 18 Sep 2023 12:27 PM GMT)
MP Election 2023
X

Arvind Kejriwal in Rewa (Social Media)

Arvind Kejriwal in Rewa : मध्य प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इलेक्शन के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (AAP) की सरगर्मियां राज्य में तेज हो गई है। इसी कड़ी में AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) चुनावी बिगुल फूंकने रीवा पहुंचे। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने प्रदेश की जनता से अपील की, कि मध्य प्रदेश में दो पार्टियां हैं- बीजेपी और कांग्रेस। इन दोनों को उखाड़कर फेंक दो।'

दिल्ली सीएम केजरीवाल ने राज्य की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'इस पार्टी को केवल सत्ता से मतलब है। इनको सत्ता के लिए देश भी बेचना पड़े तो उसे भी बेच देंगे।'

BJP को 'INDIA' से चिढ़, नाम 'भारत' होता तो?

अरविंद केजरीवाल ने संबोधन में INDIA गठबंधन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'जब से विपक्षी एकता बैठक में हमारे गठबंधन का नाम INDIA रखा गया है तब से बीजेपी को दिक्कत होने लगी है। दरअसल, ये लोग 'इंडिया' नाम से चिढ़ने लगे हैं। केजरीवाल ने पूछा, अगर हमारे गठबंधन का नाम 'भारत' होता तो क्या इन्हें उससे भी दिक्कत होती?'

'MP में दो ही पार्टियां, एक बार ये-एक बार वो'

जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एमपी की जनता से कहा, 'पहले इस्तेमाल करें फिर विश्वास करें'। उन्होंने आगे कहा, 'अगर आपको लगता है कि हमने दिल्ली और पंजाब में काम किया है, तो हमें वोट दीजिए।' मध्य प्रदेश में AAP की चुनावी गारंटी की घोषणा करते हुए केजरीवाल ने कहा, 'यहां दो पार्टियां हैं। एक बार इसका राज, तो एक बार उसका। इस बार इन दोनों पार्टियों को उखाड़कर फेंक दो।'

केजरीवाल- पहले इस्तेमाल करें फिर विश्वास करें

आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'एक कहावत है, पहले इस्तेमाल करें फिर विश्वास करें। दिल्ली और पंजाब में फोन करके पूछ लेना कि केजरीवाल और भगवंत मान (Bhagwant Maan) आए थे और ऐसी बातें कर रह थे। क्या दिल्ली और पंजाब में इन्होंने काम किए? अगर वे हां बोलें तो ही वोट देना, वरना ना देना। उन्होंने कहा, दिल्ली और पंजाब में अब तक यही होता था। एक बार इसका राज, एक बार उसका राज। इसी तरह, मध्य प्रदेश में भी दो दल हैं, इस बार इन दोनों पार्टियों को उखाड़कर फेंक दो। बस, एक मौका आम आदमी पार्टी को दो। मैं चैलेंज करता हूं कि दोनों पार्टियों को भूल जाओगे।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story