TRENDING TAGS :
Arvind Kejriwal: कालकाजी में अरविंद केजरीवाल का रोड शो, आखिरी दिन सीएम आतिशी के साथ दिल्ली चुनाव प्रचार में जुटे
Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल ने कालकाजी में रोड शो किया। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए इसके पहले उन्होंने छतरपुर में जनसभा को संबोधित किया।
Delhi Election Result 2025 Update Know about VIP Constituency
Arvind Kejriwal: दिल्ली चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। सभी राजनितिक दल पूरे जोर अजमाइश के प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने छतरपुर में जनसभा संबोधन के बाद कालकाजी में रोड शो किया। उनके साथ दिल्ली मुख्यमंत्री आतिशी भी मौजूद रहीं।
आतिशी ने रोड शो के दौरान कहा कि मैंने 5 साल में सीवर की पाइपलाइन डलवाई, सड़कें और गलियां बनवाई। आज मैं वादा करती हूं जो काम बच गए हैं, वो भी जल्द पूरे होंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि AAP सरकार जो मुफ़्त सुविधाएँ दे रही है, BJP ने उन सभी सुविधाओं को बंद करने का एलान कर दिया है।
पूलिंग बूथ पर नहीं होने देंगे छेड़खानी
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों से कहना चाहता हूं कि मुझे सूत्रों से पता चला है कि EVM से ये यानी भाजपा 10% वोटों में गड़बड़ी कर सकते हैं। हमने एक वेबसाइट बनाई है। महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनावों से मिले सबक के साथ हमने तय किया है कि 5 फरवरी की रात को हम हर पोलिंग बूथ की जानकारी उस वेबसाइट पर डालेंगे ताकि मशीनों से छेड़छाड़ न की जा सके।
आतिशी ने क्या कहा
दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से AAP उम्मीदवार अतिशी ने कहा कि हमारे साथ जनता की ताकत है और लोकतंत्र में जनता की ताकत सबसे बड़ी ताकत है। जनता का दिल जीतना होता है, जनता को धमका कर वोट नहीं मिलता। भाजपा के पास कोई मुद्दे नहीं है। दिल्ली की जनता काम पर वोट देगी। भारी बहुमत से अरविंद केजरीवाल की सरकार बनेगी।