राजस्थान में अशोक गहलोत होंगे सीएम, सचिन बनेंगे डेप्युटी

राजस्थान में कौन होगा सीएम इस पहेली को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हल कर दिया है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत को जहां एक बार फिर सीएम की गद्दी दी गई है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है।

Rishi
Published on: 14 Dec 2018 11:01 AM GMT
राजस्थान में अशोक गहलोत होंगे सीएम, सचिन बनेंगे डेप्युटी
X

नई दिल्ली : राजस्थान में कौन होगा सीएम इस पहेली को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हल कर दिया है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत को जहां एक बार फिर सीएम की गद्दी दी गई है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है।

वहीं मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिलने और मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद आज कमलनाथ ने कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की। इस दौरान ये तय हुआ कि शपथ ग्रहण समारोह 17 दिसंबर को लाल परेड मैदान में होगा।

ये भी पढ़ें…कमलनाथ की जन्मभूमि कानपुर से उठी आवाज, बनाया जाए MP का सीएम

कांग्रेस के नवनिर्वाचित नेता कमलनाथ ने राजभवन से बाहर निकलकर पत्रकारों को बताया कि 17 दिसंबर को दोपहर डेढ़ बजे लाल परेड मैदान में शपथ ग्रहण होगा। इस दौरान उनके साथ दीपक बाबरिया, दिग्विजय सिंह, अजय सिंह, सुरेश पचौरी और अरुण यादव थे। कांग्रेस पार्टी की तरफ से इन सभी नेताओं ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

ये भी पढ़ें…‘दिल पर पत्थर रखकर’ मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस को समर्थन देंगीं मायावती

मालूम हो कि 72 साल के कमलनाथ अपने राजनीतिक करियर में पहली बार मुख्यमंत्री पद की कमान संभालेंगे। वह मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से 9 बार सांसद रह चुके हैं। वह 16वीं लोकसभा में प्रोटेम स्पीकर भी थे। मध्य प्रदेश में सीएम के नाम को लेकर काफी माथापच्ची के बाद गुरुवार देर रात कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से कमलनाथ के नाम की घोषणा की गई।

मध्य प्रदेश में सीएम बनने की रेस में कमलनाथ के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम भी था लेकिन बाद में ज्योतिरादित्य को मना लिया गया। कमलनाथ कांग्रेस के चुनिंदा दिग्गज नेताओं में से हैं जो गांधी परिवार की तीन पीढ़ियों के साथ काम कर चुके हैं। इसी वजह से वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भी काफी करीबी माने जाते हैं।

ये भी पढ़ें…सट्टा बाजार ने बता दिया मध्य प्रदेश में कांग्रेस या बीजेपी, किसकी बनेगी सरकार

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story