×

खुशखबरी: खुल गई एशिया की सबसे बड़ी फल-सब्जी मंडी, ऐसे होगा व्यापार

किसानों की खराब हो रही आर्थिक स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार ने एशिया की सबसे बड़ी फल-सब्जी मंडी आजादपुर में चौबीसों घंटे व्यापार का फैसला लिया है।

Aradhya Tripathi
Published on: 20 April 2020 12:59 PM GMT
खुशखबरी: खुल गई एशिया की सबसे बड़ी फल-सब्जी मंडी, ऐसे होगा व्यापार
X

नई दिल्ली: देश में चल रही कोरोना वायरस महामारी से बचाव के चलते पूरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन घोषित है। जिसके चलते देश में सम्पूर्ण बंदी है। ऐसे में कुछ आवश्यक वस्तुओं को छोड़ कर बाकि सारी दुकाने बंद हैं। देश में सारी सेवायें व सुविधाएं स्थगित हैं। लेकिन पिछले एक महीने से देश में जारी इस सम्पूर्ण बंद से काफी नुक्सान और आर्थिक घाटा हो रहा है। ऐसे में किसानों की तो हालत खराब है। अब किसानों की मजबूरी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए एशिया की सबसे बड़ी फल-सब्जी मंडी आजादपुर को सोमवार से 24 घन्टों के लिए खोल दिया है।

चौबीसों घंटे के लिए खुली एशिया की सबसे बड़ी मंडी

कोरोना के कारण लगातार व्यापार में हो रहे घाटे और किसानों की खराब हो रही आर्थिक स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार ने एशिया की सबसे बड़ी फल-सब्जी मंडी आजादपुर में चौबीसों घंटे व्यापार का फैसला लिया है। इसका मतलब है कि अब यह मंडी पूरे टाइम खुली रहेगी। सरकार द्वारा व्यापार को बढ़ावा देने के लिए मंडी में व्यापारियों पर लगे सभी प्रतिबंधों को हटा लिया गया है।

ये भी पढ़ें- AIIMS में हुआ डॉक्टर के साथ भेदभाव, स्वस्थ्य मंत्री से की कार्यवाही की मांग

अब व्यापारी अपनी जरूरत के हिसाब से सामानों की खरीद-बिक्री कर सकेंगे। इसके पहले एक व्यापारी को एक दिन में एक ट्रक से अधिक सामान मंगवाने पर रोक लगा दी गई थी। इससे व्यापारियों को काफी राहत होगी और किसानों की आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ेगा। हालांकि, व्यापार के दौरान कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने और आने-जाने वालों को सैनिटाइज करने का काम जारी रहेगा। इसकी सख्त निगरानी की जाएगी।

शुरू हुआ टोकन सिस्टम

आजादपुर मंडी के चेयरमैन आदिल अहमद खान ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों द्वारा लगातार मांग की जा रही थी उन्हें व्यापार करने की अनुमति दी जाए वरना उनके लिय पूरे वर्ष इस घाटे से निकलना मुश्किल हो जाएगा। इसी को देखते हुए चौबीसों घंटे मंडी में व्यापार करने की अनुमति दी गई है। लेकिन इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान भी रखा गया है। जिससे मंडी में अनावश्यक भीड़ न लग पाए। इसलिए भीड़-भाड़ रोकने के लिए टोकन सिस्टम की शुरुआत की जा रही है।

ये भी पढ़ें- अखाड़ा परिषद ने लाकडाउन समाप्ति के बाद संतो से की महाराष्ट्र कूच की अपील

मंडी चेयरमैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी में सुबह एक हजार टोकन बांटे जाएंगे। जिन व्यापारियों के पास ये टोकन होगा उन्हें ही मंडी में व्यापार करने की अनुमति होगी। इसके तीन घंटे के बाद दोबारा एक हजार टोकन अन्य व्यापारियों को दिए जाएंगे। इसी प्रकार हर तीन घंटे के बाद एक-एक हजार टोकन दिए जाएंगे जबकि अपना काम खत्म कर चुके व्यापारी अपना टोकन जमा कराते रहेंगे, जिसे बाद में दूसरे व्यापारियों को दिया जाएगा।

तैनात किए जाएंगे अतिरिक्त सुरक्षा बल

चेयरमैन अहमद खान ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने के लिए वीडियोग्राफी की जायेगी। लोगों को सावधान करने के लिए 50 पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम भी लगवाये जा रहे हैं। व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन से अतिरिक्त सुरक्षाबलों की भी मांग की गई है। 600 सिविल डिफेंस के सहयोगी और प्रत्येक नगर निगमों से 200 प्रत्येक (कुल 600) सफाई कर्मचारियों की भी मांग की गई है जिससे मंडी में सफाई को सुनिश्चित किया जा सके। बाजार में होर्डिंग को रोकने और अनावश्यक भीड़-भाड़ को रोकने के लिए अधिक सामान मंगवाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

ये भी पढ़ें- जरूरतमंद लोगों को राहत पहुॅचा रहा है लोक निर्माण विभाग

नियमों का उल्लंघन करने के कारण कई व्यापारियों के लाइसेंस कैंसल कर दिये गए थे। लेकिन आज से सभी 2800 आढ़तियों के लाइसेंस दोबारा चालू कर दिये गए हैं। अब सभी व्यापारी अपनी जरूरत के हिसाब से व्यापार कर सकेंगे।लेकिन आज से सभी 2800 आढ़तियों के लाइसेंस दोबारा चालू कर दिये गए हैं। अब सभी व्यापारी अपनी जरूरत के हिसाब से व्यापार कर सकेंगे।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story