×

Assembly Election Result 2023: सच हो गई भाजपा के चाणक्य की भविष्यवाणी, जानिए क्या कहा था उन्होंने?

Assembly Election Result 2023: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाएगी। उनकी यह भविष्यवाणी आज सच साबित हो गई।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 3 Dec 2023 10:10 AM GMT
Assembly Election Result 2023
X

Assembly Election Result 2023  (photo: social media )

Assembly Election Result 2023: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा के चाणक्य ने तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीत का दावा किया था। आज उनकी यह भविष्यवाणी सच साबित हुई। उन्होंने चुनाव से पहले ही एक इंटरव्यू में कहा था कि भाजपा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा का चुनाव जीतेगी और वहां हमारी सरकार बनेगी।

हम बात कह रहे हैं भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की। एक इंटरव्यू में अमित शाह ने कहा था कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा जीत कर सरकार बनाएगी। आज उनकी यह भविष्यवाणी सच साबित होती दिख रही है।

अमित शाह के बारे में कहा जाता है कि कोई भी चुनाव हो उसको काफी गंभीरता से लेते हैं। उनका चुनावी मैनेजमेंट भी गजब का होता है।

जबरदस्त होता है चुनावी मैनेजमेंट-

अमित शाह को भाजपा का चाणक्य यूं ही नहीं कहा जाता है। वे चुनाव जीतने के लिए ऐसी रणनीति बनाते हैं कि विरोधी उसकी काट नहीं खोज पाते हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार अमित शाह चुनाव कोई भी हो उसे काफी गंभीरता से लेते हैं। छोटी-छोटी चीजों पर भी वे काफी ध्यान देते हैं। उनका चुनावी मैंनेजमेंट जबरदस्त होता है। जीत के लिए क्या करना है ये उन्हें बखूबी आता है।

बूथ लेवल पर फोकस

भाजपा बूथ लेवल पर काफी फोकस करती है। वहीं अमित शाह भी बूथ को मजबूत करने में काफी विश्वास करते हैं। क्यों कि उनका मामना है कि अगर बूथ मजबूत होगा तो जीत तो तय है। इन चुनावों के लिए भाजपा ने काफी पहले से ही अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में आज जो जीत भाजपा को मिली है उसमें बूथ पर भाजपा का मजबूत होना बड़ा कारण है।

Assembly Election Result 2023: तीन राज्यों में जीत के बाद छाए मोदी-शाह, वायरल हो रहे मजेदार रील्स

कार्यकर्ताओं पर भरोसा

कहा जाता है कि किसी भी पार्टी की रीढ़ उसके कार्यकर्ता ही होते हैं। चुनाव कोई भी हो भाजपा अपने कार्यकर्ताओं पर काफी भरोसा करती है। विधानसभा चुनावों में भी अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को जीत के लिए जो मंत्र दिया उसी पर अमल भी किया गया और भाजपा की जीत में यह काफी अहम साबित हुआ।

संगठन की मजबूती पर जोर

अमित शाह हों या पीएम मोदी दोनों ही संगठन को मजबूत बनाने पर हमेशा फोकस करते हैं। जहां भी चुनाव होता है अमित शाह वहां के नेताओं के साथ बैठकें करते हैं। जिन सीटों पर पार्टी पिछला चुनाव हारी होती है उस पर फोकस करते हैं। एक-एक सीट का फीडबैक लेते हैं। उसी फीडबैके के आधार पर उम्मीदवार का भी चयन होता है। लेकिन सबसे अधिक फोकस उनका संगठन की मजबूती पर होता है। भाजपा में कार्यकर्ता ही सर्वपरी होता है।

Chattisgarh Election 2023: घोटाले, सत्ता विरोधी लहर और ट्राइबल फैक्टर से कांग्रेस हुई धराशायी

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story