×

ज्योतिषियों ने तीसरे विश्व युद्ध को लेकर की ये चौंकाने वाली भविष्यवाणी

एक ओर सोशल मीडिया पर तीसरा विश्व युद्ध होने के चर्चे हैं, लेकिन ज्योतिष विद्या के जानकारों का कहना है कि कोई युद्ध नहीं होगा। उनके अनुसार, ‘ईरान की घटना के बाद दुनिया में थोड़ी हलचल तो जरूर रहेगी, लेकिन यह किसी बड़े युद्ध का कारण नहीं बनेगी।

Aditya Mishra
Published on: 6 Jan 2020 1:13 PM GMT
ज्योतिषियों ने तीसरे विश्व युद्ध को लेकर की ये चौंकाने वाली भविष्यवाणी
X

नई दिल्ली: एक ओर सोशल मीडिया पर तीसरा विश्व युद्ध होने के चर्चे हैं, लेकिन ज्योतिष विद्या के जानकारों का कहना है कि कोई युद्ध नहीं होगा। उनके अनुसार, ‘ईरान की घटना के बाद दुनिया में थोड़ी हलचल तो जरूर रहेगी, लेकिन यह किसी बड़े युद्ध का कारण नहीं बनेगी।

उनका मानना है कि अभी उथल-पुथल इसलिए है क्योंकि 6 ग्रह एक ही घर में एकसाथ आ गए हैं। इसके कारण यह उथल-पुथल मची हुई है। लेकिन कुछ दिनों बाद शनि ग्रह के मकर राशि में आने के बाद से स्थिति में सुधार होना शुरू हो जाएगा।’

ये भी पढ़ें...अमेरिका-ईरान में जंग के बीच ऐक्शन में आया इराक, लिया ये बड़ा फैसला

भारत-चीन युद्ध में भी आए थे यह ग्रह

1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान भी 8 ग्रह एकसाथ एक ही घर में आ गए थे। करगिल युद्ध के दौरान भी 6 ग्रह एकसाथ थे। पिछले वर्ष दिसंबर से 6 ग्रह केतु, शनि, गुरु, सूर्य, बुध और चंद्र एकसाथ धनु राशि में आ गए हैं। शुक्र और मंगल भी एक ही साथ आसपास के घरों में हैं। इस कारण विश्व में विस्फोटक गतिविधियां हो रही हैं।

धीरे-धीरे सुधरेंगे हालत

ज्योतिष संस्थान फ्यूचर प्वाइंट प्रा. लि. के चैयरमैन डॉ. अरूण कुमार बंसल और पं. बृभूषण शर्मा का कहना है कि 24 जनवरी के बाद से हालात धीरे-धीरे सुधरने शुरू होंगे। अप्रैल तक स्थितियां काफी शांत हो जाएंगी। इसका कारण यह कि शनि फिलहाल धनु राशि में हैं। 24 जनवरी को शानि अपनी स्वराशि मकर में आ जाएंगे। साथ ही अन्य ग्रह भी अलग-अलग होने शुरू हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें...अभी-अभी ईरान ने अमेरिका पर किया बड़ा हमला, कहा- शहीदों के खून से…

विश्व युद्ध नहीं होगा

विश्वयुद्ध को लेकर किसी तरह का विचार मन में लाने की कोई जरूरत नहीं है। इसका कारण यह कि शनि फिलहाल धनु राशि में हैं 24 जनवरी को शानि अपनी स्वराशि मकर में आ जाएंगे। पं. यशकरण शर्मा इसमें जोड़ते हैं कि शनि जब अपनी स्वराशि में होते हैं तो शांति बहाल होती है। शनि न्यायधीश हैं और शांति कायम करना उनका काम है। ऐसे में विश्व युद्ध की आशंका में कोई दम नहीं है।

पेट्रोल के दाम में ज्यादा उछाल नहीं

इस तनाव भरी स्थिति के कारण पेट्रोल के दामों में बेतहाशा इजाफे की आशंका को भी ज्योतिष विद्वान नकारते हैं। उनका मानना है कि हो सकता है पेट्रोल के दाम थोड़ा बढ़ जाएं, लेकिन वे इतने नहीं बढ़ेंगे जिससे हाहाकार मच जाए। 24 जनवरी के बाद बढ़ते दाम भी स्थिर हो जाएंगे।

भारत की आर्थिक स्थिति सुधरेगी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भारत का वृष लग्न और कर्क राशि है। ग्रहों के बीच दूरी बढ़ने के साथ ही भारत की आर्थिक स्थिति में सुधार की प्रबल संभावनाएं हैं। अप्रैल से हालात में सुधार होने के संकेत दिखने लगेंगे। गुरु अपने घर धनु राशि में है।

एक अप्रैल को वह राशि स्थान बदलेगा। गुरु का मकर राशि में आने और शनि के भी राशि बदलने से भारत को राहत मिलेगी। देश की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

ये भी पढ़ें...होगा ऐसा जोरदार हमला: अमेरिका ने दी धमकी, ईरान में मची हलचल

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story