×

Delhi New CM: आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, आज ही पेश करेंगी दावेदारी

Delhi New CM: विधायक दलों की बैठक में आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुन लिया गया।

Snigdha Singh
Published on: 17 Sept 2024 11:34 AM IST (Updated on: 17 Sept 2024 3:02 PM IST)
Delhi New CM: जानें कौन हैं आतिशी मार्लेना, बनेंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री
X

Atishi Marlena (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

New CM of Delhi: आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनीं। आज केजरीवाल के आवास पर हो रही बैठक में आतिशी के नाम पर मुहर लग गई। सभी विधायकों ने आतिशी के नाम को अपना समर्थन दिया। केजरीवाल के इस्तीफे के ऐलान के बाद से ही आतिशी के नाम की चर्चा तेज थी। लेकिन आज विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई। अब दिल्ली को उसका नया मुख्यमंत्री मिल चुका है। फिलहाल अभी भी केजरीवाल के घर पर विधायक दलों की बैठक जारी है।

मेरे गुरु ने यहां तक पहुंचाया

आतिशी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा सबसे पहले मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री और मेरे गुरु अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करना चाहती हूं जिन्होंने मुझे इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी दी और मुझ में भरोसा दिखाया। ये सिर्फ AAP में हो सकता है जहां फर्स्ट टाइम पॉलिटिशियन एक राज्य की मुख्यमंत्री बनी। मैं एक सामान्य परिवार से आती हूं। अगर किसी और पार्टी में होती तो शायद चुनाव की टिकट भी नहीं मिलती। जितना सुख आज मेरे मन में है उससे ज्यादा दुख भी मेरे मन में है क्योंकि अरविंद केजरीवाल आज इस्तीफा दे रहे हैं। दिल्ली की 2 करोड़ जनता की तरफ से मैं जरूर कहना चाहती हूं कि दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है और उसका नाम अरविंद केजरीवाल है।

आज शाम ही पेश करेंगी दावेदारी

AAP नेता गोपाल राय ने बताया कि शाम 4.30 बजे दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल अपना इस्तीफा देने के लिए उपराज्यपाल के पास जाएंगे। इसके बाद नई सरकार बनाने की दावेदारी विधायक दल की तरफ से प्रस्तुत की जाएगी। शाम में ही आतिशी अपनी दावेदारी पेश करेंगी।




मनोज तिवारी ने कसा तंज

आतिशी के दिल्ली AAP विधायक दल की नेता चुने जाने पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "...कोर्ट ने आपको(अरविंद केजरीवाल) सस्पेंड कर दिया। आप मुख्यमंत्री हैं ही नहीं तो इस्तीफा किस बात का....9 साल 8 महीने खुद राज किया और अब अंत आता है तो ढाई महीने के लिए एक महिला को बैठाया है। यही इनका महिलाओं के लिए प्रेम है..."

आज शाम LG को इस्तीफ़ा सौपेंगे केजरीवाल

आज केजरीवाल के घर हो रही विधायक दल की बैठक में आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुन लिया गया। सभी विधायकों ने मिलकर आतिशी के नाम की घोषणा की। आपको बता दें कि आतिशी केजरीवाल की सबसे भरोसेमंद नेताओं में से एक है। केजरीवाल जेल जाने से पहले सबसे ज्यादा मंत्रालय आतिशी को सौंप कर गए थे। और आज केजरीवाल ने विधायक दलों की बैठक में खुद आतिशी के नाम पर मुहर लगाए। अब क्योंकि दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया है तो आज शाम चार बजे केजरीवाल अपना इस्तीफ़ा LG को सौंपेंगे।

AAP की सबसे भरोसेमंद मंत्री

आतिशी के बारे में बात करे तो वो आम आदमी पार्टी की सबसे भरोसेमंद मंत्री मानी जाती है। आम आदमी पार्टी में रहकर आतिशी शिक्षा विभाग, PWD, जल विभाग, राजस्व, योजना और वित्त विभाग के अलावा कुल 14 मंत्रालयों को अकेले संभाल रही हैं। आतिशी अन्ना आंदोलन के समय से ही संघटन में जुड़ी हुई है। केजरीवाल के जेल में रहते हुए पार्टी के सारे अहम फैसले और मोर्चा आतिशी ही देखती थी। आतिशी इससे पहले मनीष सिसोदिया की राजनैतिक सलाहकार भी रह चुकी हैं।



आगामी चुनाव तक दिल्ली का मोर्चा संभालेंगी आतिशी

आज विधायक दलों की बैठक में आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुन लिया गया। आज शाम को ही केजरीवाल LG के पास अपना इस्तीफ़ा लेकर जायेंगे। साथ ही नई सरकार के गठन की दावेदारी भी पेश करेंगे। आपको बता दें कि दिल्ली में फरवरी 2025 में चुनाव होना है। तब तक आतिशी ही दिल्ली का मोर्चा संभालेंगी।



Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Hi! I am Snigdha Singh, leadership role in Newstrack. Leading the editorial desk team with ideation and news selection and also contributes with special articles and features as well. I started my journey in journalism in 2017 and has worked with leading publications such as Jagran, Hindustan and Rajasthan Patrika and served in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi during my journalistic pursuits.

Next Story