×

Arvind Kejriwal की चिट्ठी देख रोई आतिशी, प्रेस कांफ्रेंस में बताया सीएम का आर्डर

Arvind Kejriwal Order In ED Custody: अरविंद केजरीवाल द्वारा दिए गए जल मंत्रालय के आर्डर को प्रेस कांफ्रेंस कर आतिशी ने जनता के सामने रखा।

Sidheshwar Nath Pandey
Published on: 24 March 2024 6:18 AM GMT (Updated on: 24 March 2024 6:25 AM GMT)
अरविंद केजरीवाल की चिट्ठी देख अतिशी के आंखों में आए आंसू।
X

अरविंद केजरीवाल की चिट्ठी देख अतिशी के आंखों में आए आंसू। (Pic: Social Media)

AAP Press Conference In Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी की कस्टडी से सरकार से जुड़ा पहला आदेश दिया है। ये आदेश जल मंत्रालय से जुड़ा हुआ है। जिसका पदभार आतिशी मार्लेन संभाल रही हैं। आर्डर मिलने के बाद आज आतिशी ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर के मुख्यमंत्री की बात को जनता और मीडिया के सामने रखा है। आर्डर पढ़ने के दौरान आतिशी की आंखों में आंसू आ गए। पीसी में मुख्यमंत्री ने दिल्ली वासियों के लिए पानी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। साथ ही सीवर से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने का भी आदेश दिया है।

जेल में हूं पर लोगों को नहीं होनी चाहिए समस्या

आर्डर के बारे में बताते हुए आतिशी की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मुझे पता चला है कि दिल्ली के कुछ इलाकों में सीवर की समस्या है, साथ ही पानी की आपूर्ति की परेशानी है। मैं जेल में हूं मगर दिल्लीवासियों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस समस्या पर जल्द से जल्द काम करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सीएम ने जरूरत पड़ने पर राज्यपाल की मदद लेने की बात कही है। बता दें कि अरविंद केजरीवाल 28 मार्च तक ईडी की कस्टडी में हैं।

दो करोड़ लोग हैं सीएम का परिवार: आतिशी

आम आदमी पार्टी की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली की दो करोड़ जनता अरविंद केजरीवाल का परिवार है। उन्होंने 9 साल से दिल्ली की जनता के लिए सरकार में रहते हुए काम किया है। वो सिर्फ नेता नहीं, अब हर दिल्लीवासी का परिवार बन चुके हैं। यही कारण है कि वो जेल में रहते हुए भी दिल्ली की जनता के बारे में सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी भले ही अरविंद केजरीवाल को कैद करव दे मगर दिल्ली वालों से अरविंद केजरीवाल के प्यार को कैद नहीं कर सकते।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story