×

Vande Bharat: 30 दिसंबर को मिली थी हरी झंडी, अब कई दिनों के लिए रद्द हो गई इस रूट की वंदे भारत ट्रेन

Vande Bharat Train: अयोध्या-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन को 7 जनवरी से 15 जनवरी, 2024 तक निरस्त कर दिया गया है।

Viren Singh
Published on: 6 Jan 2024 10:39 AM GMT
Vande Bharat Train
X

Vande Bharat Train (सोशल मीडिया) 

Vande Bharat Train: बीते 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी की अयोध्या से अयोध्या धाम स्टेशन के नवनिर्मित भवन का उद्धाटन करने के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में चलने वाली 6 वंदे भारत ट्रेनों का भी उद्धाटन किया था और इन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किय था। इसमें अयोध्या-दिल्ली वंदे भारत और अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत सेमी हाई स्पीड ट्रेन शामिल है। अब इसमें जहां अयोध्या-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को ट्रेन को कुछ दिन के लिए बंद कर दिया गया, जबकि अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन आज से नियमित फेरे लेने लगी है।

जानिए कब तक नहीं चलेगी अयोध्या दिल्ली वंदे भारत ट्रेन

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, अयोध्या-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन को 7 जनवरी से 15 जनवरी, 2024 तक निरस्त कर दिया गया है। यह निरस्तीकरण जफराबाद- अयोध्या-बाराबंकी के बीच रेलवे लाइन पर मार्ग के दोहरीकरण चलते किया गया है। इसके अलावा इस ट्रेन के मार्ग में भी बदलाव किया गया है, जो कि आज इसका आखिरी दिन है। इसके बाद से यह ट्रेन कुछ दिनों के लिए बंद रहेगी।

अयोध्या-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन 4 जनवरी से 6 जनवरी तक अपने निर्धारित मार्ग से न होकर परिवर्तित मार्ग पर चल रही है। यह ट्रेन अयोध्या कैंट से लखनऊ मे मध्य बाराबंकी की बजाए अयोध्या कैंट से लखनऊ वाया सुल्तानपुर के रास्ते से दिल्ली की ओर जाएगी। शनिवार इस ट्रेन के परिवर्तित मार्ग का आखिरी दिन है। आज के बाद 15 जनवरी तक अयोध्या- दिल्ली वंदे भारत ट्रेन रेलवे लाइन पर दोहरीकरण काम के चलते निरस्त रहेगी।

वंदे भारत से घटी दिल्ली अमृतसर की दूरी

इसके अलावा शनिवार से अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन अपने नियमित फेरे लेने शुरू कर दिए हैं। ट्रेन संख्या 22488 वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अमृतसर से पुरानी दिल्ली तक चल रही है। यह ट्रेन अमृतसर से सुबह 9.30 बजे रवाना होगी, उसी दिन दोपहर 1.50 दिल्ली पहुंचेगी। वहीं, वापस आने वाली ट्रेन संख्या 22487 वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पुरानी दिल्ली दोपहर 3.15 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 9:45 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इस ट्रेन के चलने से अमृतसर से दिल्ली की दूरी कुछ ही घंटों में रह गई है। ट्रेन 448 किमी का सफर चार घंटे और 20 मिनट में पूरा करेगी। यह ट्रेन जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला और साहनेवाल स्टेशन पर रुकेगी।

अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत का इतना है किराया

वंदे भारत एक्सप्रेस में जालंधर कैंट से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए टिकट की कीमत 1095 रुपये निर्धारित की गई है, जो शताब्दी एक्सप्रेस के किराए से थोड़ा अधिक है। शताब्दी एक्सप्रेस दिल्ली से अमृतसर सफर को पूरा करने में 5 घंटे का समय लेती है।

2047 तक देश में चलेगी 4 हजार से अधिक वंदे भारत

8 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि देश में 2047 तक 4,500 वंदे भारत ट्रेनें चलेंगी। हाल ही में, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में यह भी बताया कि 12,000 से अधिक नव-निर्मित ट्रेन कोच इसमें डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड होते हैं, जिनमें आगामी स्टेशन, गंतव्य और परिचालन स्थिति जैसी अन्य जानकारी होती है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story