TRENDING TAGS :
अब राजनीति में बाबा बागेश्वर! भाजपा को फायदा, जानें किसका बिगाड़ रहे खेल
Baba Bageshwar: बाबा बागेश्वर अपने मंच से राजनीतिक पार्टी का प्रचार कर रहे हैं...
Baba Bageshwar (Photo: Social Media)
Baba Bageshwar: धर्म गुरु केवल धार्मिक मुद्दों तक नहीं बल्कि अब राजनीति में भी अहम भूमिका निभाने लगे हैं। लाखों की संख्या में अनुयायी हैं। इसका फायदा कुछ राजनीतिक पार्टियों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मिल जाता है। इसी कड़ी में बाबा बागेश्वर सियासत के बीच में हैं। बिहार में कथा करने आए बाबा बागेश्वर कब राजनीति का हिस्सा बन गए, पता ही नहीं चले। बाबा बागेश्वर ने भरे मंच से हिंदू राष्ट्र बनाने और हिदुत्व पर जोर देने की बात कही। इससे आरजेडी के नेता भड़क गए।
बिहार में कथा के दौरान बाबा बागेश्वर और आरजेडी के नेता चंद्रशेखर में बात बहस हो गई। चंद्रशेखर ने बाबा पर आरोप लगाया कि संविधान विरोधी बयान दिया है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि किसी भी देश से मुसलमानों को निकाला जाएगा तो इस दुनिया में 65 मुसलमान देश हैं, जो उनका स्वागत कर लेंगे। लेकिन फिजी, सूरीनाम, पाकिस्तान, भारत, नेपाल और मॉरीशस से अगर हिंदुओं को निकाल दिया जाएगा तो फिर हिंदू कहां जाएगा? उन्होंने आगे यह स्पष्ट किया कि किसी पार्टी के प्रचारक नहीं है हिदुत्व के प्रचारक हैं। जब तक सांसें हैं तब तक हिंदुओं के लिए लड़ेंगे और मरेंगे। उन्होंने आरएसएस के सिद्धांत पर कहा कि हमें बटना नहीं है। यदि हम बटेंगे तो कटेंगे। उन्होंने कहा कि मैं हिन्दुओं को एक करूंगा। धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान से लोग उनको भाजपा और आरएसएस का प्रचारक बता रहे हैं। वहीं, बाबा बागेश्वर ने बिहार आने को लेकर कह दिया कि जो मुझे जितना रोकेगा मैं उतना ही आऊंगा। यदि कोई आने से मना करेगा तो मैं यहीं घर बना लूंगा।
बाबा की अंदरूनी हो जांच
इस पर आरजेडी विधायक ने बाबा बागेश्वर पर जमकर निशाना साधा। चंद्रशेखर ने कहा ये राम रहीम औऱ आसाराम वाले बाबा हैं। इनको जेल में डाल देना चाहिए। संविधान हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए नहीं कहता है ये संविधान विरोध बयान है। इस पर एक्शन होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बाबा की अंदरूनी जांच होनी चाहिए। धीरेंद्र शास्त्री पर भाजपा का प्रचारक होने का भी आरोप लगाते हैं।
क्या बाबा के बयानों का है कोई असर?
अब सवाल ये खड़ा होता है कि क्या बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री जो भी बयान दे रहे हैं, उसका राजनीति पर असर है? सियासी जानकारों का कहना है कि धर्म गुरुओं के बयान बड़े मायने रखते हैं। लाखों की संख्या में उनके अनुयायी, जो उनको भगवान का रूप मानते हैं वह बातों का अनुसरण करते हैं। पहले भी ऐसे कई धर्म गुरु और कथाकार रहे हैं। बाबा बागेश्वर भरे मंचों से हिंदुत्व की बात कर रहे हैं, जिसका सीधा फायदा भाजपा को मिलेगा। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बाबा के अनुयायी हैं वह भाजपा के साथ जुड़ेंगे और वोट देंगे। वहीं बिहार में साल के अंत में चुनाव भी होना है। इससे यह और कारगर साबित होगा।
कौन हैं बाबा बागेश्वर
बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री का जन्म 4 जुलाई 1996 को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम रामकृपाल गर्ग और मां का नाम सरोज शास्त्री है। बाबा धीरेंद्र शास्त्री के एक भाई और एक बहन भी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव से प्राप्त की, जबकि हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी शिक्षा गंज गांव से पूरी की। इसके बाद उन्होंने बीए की डिग्री भी हासिल की।
बाबा धीरेंद्र शास्त्री नियमित रूप से दरबार लगाते हैं, जहां वे लोगों की समस्याओं को सुनते हैं और उनका त्वरित समाधान करते हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर्चे लिखकर लोगों के मन की बातें जानने का दावा करते हैं। उन्होंने एक टीवी कार्यक्रम में यह स्पष्ट किया कि वे कोई चमत्कार नहीं करते, बल्कि अपने इष्ट देवता की बातों को लोगों तक पहुंचाते हैं। बाबा बागेश्वर के यहां लाखों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं। धीरेंद्र शास्त्री हनुमान को अपना आराध्य मानते हैं।