×

रामदेव का विवादित बयान: कानून से हाथ बंधे न होते तो काट देते लाखों सिर

Admin
Published on: 4 April 2016 11:43 AM GMT
रामदेव का विवादित बयान: कानून से हाथ बंधे न होते तो काट देते लाखों सिर
X

रोहतक: ‘भारत माता की जय’ बोलने को लेकर देश में मचे घमासान में अब योगगुरु बाबा रामदेव भी कूद पड़े हैं। मामले को लेकर उन्होंने कहा कि अगर क़ानून से हाथ न बंधे होते तो लाखों सिर काट देतें। उसका इशारा एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की ओर था।

क्या कहा रामदेव ने

रामदेव बीते रविवार को हरियाणा के रोहतक जिले में सामाजिक सौहार्द के उद्देश्‍य को लेकर आयोजित समारोह में शिरकत कर रहे थे। कार्यक्रम में दौरान रामदेव ने कहा कि आज कल कुछ लोग टोपी पहन कर ये कहते हैं कि चाहे सिर धड़ से अलग हो जाए वे भारत माता की जय नहीं बोलेंगे। शायद उन्हें ये पता नहीं कि देश के कानून का सम्मान करते हैं। नहीं तो अगर कोई भारत माता का अपमान करे तो लाखों सिर धड़ से अलग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें...लखनऊ: बाबा रामदेव के पतंजलि डिस्ट्रीब्यूटर पर fassai टीम का छापा

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जो मजहब भारत माता की जय बोलने से इनकार करता है वह देश के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि भारत माता की जय’ कहना नागरिकों की उनके देश और मातृभूमि के प्रति आस्था को मजबूत बनाता है।

यह भी पढ़ें... मोदी सरकार ने पतंजलि फूड पार्क को दी CISF सुरक्षा, 35 जवान होंगे तैनात

आपको बता दें कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) मुखिया मोहन भागवत के एक बयान पर कटाक्ष करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि चाहे उनकी गर्दन पर चाकू भी रख दिया जाए, तब भी वह भारत माता की जय नहीं बोलेंगे। इससे पहले मोहन भागवत ने कहा था कि नई पीढी को भारत माता की जय के नारे लगाना सिखाया जाना चाहिए।

रामदेव के खिलाफ FIR दर्ज

रामदेव के इस बयान के खिलाफ रोहतक में FIR दर्ज करवाई गई है। राज्य के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सुभाष बत्रा ने एसपी से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि पुलिस अगर रामदेव के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करती है तो मंगलवार को हम याचिका लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। रोहतक पुलिस ने शिकायत जांच कराए जाने की बात कही है।

Admin

Admin

Next Story