×

बाबा राम देव ने ट्रंप से लिया सीधा पंगा, योग गुरु ने अमेरिका को 'आर्थिक आतंकवाद' दिया करार

Baba Ramdev on Donald Trump: बाबा राम देव ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप दुनिया को एक अलग युग में ले जा रहे हैं। इन सभी विनाशकारी शक्तियों को जवाब देना चाहिए।

Sakshi Singh
Published on: 9 March 2025 3:44 PM IST
Baba Ramdev statement against US President Donald Trump
X

Baba Ramdev statement against US President Donald Trump


Baba Ramdev on Donald Trump: योग गुरु बाबा राम देव ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ बहुत तीखी टिप्पणी की है। यहां तक कि उन्होंने लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाया है। यही नहीं योग गुरु ने अमेरिका को 'आर्थिक आतंकवाद' करार दे डाला है।

गरीब देशों को धमका रहे डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पारस्परिक टैरिफ लगाए जाने पर योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि बौद्धिक उपनिवेशवाद का एक नया युग शुरू हो गया है। इस बीच, जब से डोनाल्ड ट्रंप सत्ता में आए हैं, उन्होंने 'टैरिफ आतंकवाद' का एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने गरीब और विकासशील देशों को धमकाकर लोकतंत्र को खत्म कर दिया है। यह 'आर्थिक आतंकवाद' है।

बाबा राम देव ने कहा वे यानी डोनाल्ड ट्रंप दुनिया को एक अलग युग में ले जा रहे हैं। ऐसे में भारत को विकास की जरूरत है। सभी भारतीयों को एक मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए एकजुट होना चाहिए और इन सभी विनाशकारी शक्तियों को जवाब देना चाहिए।

Sakshi Singh

Sakshi Singh

Senior Content Writer

मेरा नाम साक्षी सिंह है। मूलत: प्रयागराज की रहने वाली हूं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने बैचलर और मास्टर दोनों ही जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन विषय से किया है। पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण (प्रिंट) से किया। दैनिक भास्कर (डिजिटल) में प्रयागराज में फील्ड रिपोर्टर रही। इसके बाद मैंने अमृत विचार, राजस्थान पत्रिका और नवभारत डिजिटल में लगभग 18 महीने बतौर कंटेट राइटर काम किया। इस संस्थान में नेशनल और इंटरनेशनल की रियल टाइम की खबरें लिखती रही। इसके साथ ही इस संस्थान में मैंने यहां शिफ्ट इचार्ज के तौर पर टीम भी लीड किया है। इस क्षेत्र में काम करते हुए लगभग साढ़े तीन साल से ज्यादा समय हो गए हैं। मेरी रुचि और पकड़ लगभग सभी विषयों पर है। लेकिन इंडियन पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में विशेष दिलचस्पी है।

Next Story