TRENDING TAGS :
Badlapur Case: बदलापुर यौन शोषण का विरोध कर रहे 300 से अधिक लोगों पर FIR, स्कूल में कर रहे थे तोड़फोड़
Badlapur Case: बदलापुर में बीते सप्ताह दो स्कूली लड़कियों से यौन शोषण किया गया। जिसके बाद लोग इसके विरोध में जमकर प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान उस स्कूल में जमकर तोड़- फोड़ किए जिसमें दोनों बच्चियों के साथ यौन शोषण किया गया था।
बदलापुर यौन शोषण (photo: social media )
Badlapur Case: बदलापुर यौन शोषण का मामला अब काफी आगे तक बढ़ गया है। दरअसल बदलापुर के एक ही स्कूल के दो बच्चियों के साथ यौन शोषण हुआ और इसकी जानकरी उनके अभिवावक को 18 अगस्त को हुई। जिसके बाद शिकायत लेकर वो थाने पहुँच गए और उन्होंने स्कूल के बाहर कुछ लोगों को बुलाकर इसका विरोध भी किया। लेकिन देखते ही देखते यह प्रदर्शन इतना ज्यादा बढ़ गया कि पुलिस को इसे रोकना पड़ा। प्रदर्शनकारी स्कूल पहुँच गए और उन्होंने वहां जमकर तोड़-फोड़ की। यही नहीं उन्होंने रेल रोको प्रदर्शन भी किया जिसको रोकने के लिए भारी पुलिस बल बुलाया गया।
300 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ FIR
बदलापुर यौन शोषण केस को लेकर प्रदर्शनकारी इतना ज्यादा तोड़- फोड़ मचा रहे थे कि पुलिस को एक्शन लेना पड़ा। लोगों ने ट्रेन रोकने के लिए रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था जिसके लिए भारी पुलिस बल बुलाई गई, जिसके बाद दोनों में जमकर झड़प हुई। इस दौरान 300 से अधिक लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया। वहीं पुलिस ने 40 लोगों को गिरफ्तार भी किया। फिलहाल आज सुबह से ट्रेन की आवाजाही सही तरीके से हो रही है और पूरा मामला पुलिस के कंट्रोल में है।
नहीं थम रहा रेप का सिलसिला
कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ जिस तरह की घटना हुई वो काफी दर्दनाक रही जिसके विरोध में पूरे देश में आम नागरिकों से लेकर डॉक्टरों तक ने अपना विरोध किया बावजूद इसके लड़कियों के साथ रेप का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों के मन से कानून का डर पूरी तरह से खत्म होता दिखाई दे रहा है। आम नागरिक विरोध प्रदर्शन तक ही सीमित रह जा रहा है और ऐसी घटनाएं रोजाना होती जा रही हैं।