×

Bank Strike 2023: फटाफट बैंकों का निपटा लें काम, वरना पड़ जाएंगे मुसीबत में; शुरू होने वाली बैंक हड़ताल

Bank Strike 2023 January: अगर जनवरी महीने के कामकाज का दिन निर्धारित नहीं किया है तो जल्दी कर लें वरना मुसीबत आने वाले हैं। पहले से ही इस महीने की बैंकों की छुट्टियां तय हैं।

Viren Singh
Published on: 13 Jan 2023 10:31 AM GMT (Updated on: 13 Jan 2023 3:19 PM GMT)
Bank Strike 2023 January
X

Bank Strike 2023 January (फोटो- सोशल मीडिया)

Bank Strike 2023 January: अगर जनवरी महीने के कामकाज का दिन निर्धारित नहीं किया है तो जल्दी कर लें वरना मुसीबत आने वाले हैं। पहले से ही इस महीने की बैंकों की छुट्टियां तय हैं। ऊपर से इस महीने के अंत में बैंक कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने वाले हैं। यह जानकारी अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) से जुड़े एक अधिकारी से मिली।

बैठक में लिया गया निर्णय

एआईबीईए से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को कई बैंकों को जुड़ने वाली यूनियन संस्थान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने कर्मियों की विभिन्न मांगों को पूरा कराने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए मुंबई में गुरुवार को एक बैठक हुई है। इस बैठक में यह निर्यण लिया गया कि बैंक कर्मियों अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल करेंगे। बैंक कर्मियों की यह दो दिवसीय हड़ताल 30 जनवरी और 31 जनवरी के बीच होगी।

नहीं सुन रहा एबीआई मांग

एआईबीईए के महासचिव सी.एच. वेंकटचलम ने मंबुई में हुई इस बैठक की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बैंक कर्मी पत्रों के होने के बावजूद भारतीय बैंक संघ (एबीआई) ना तो हमारी कोई मांगों पर ध्यान दे रहा और नहीं प्रतिक्रिया दे रहा है। इसको देखते हुए एक बार फिर से आंदोलन शुरू करने करने का निर्णय लिया है। कर्मियों की यह हड़ताल 30 और 31 जनवरी, 2023 से शुरू हो रही है।

ये हैं मांगें

बैंक कर्मियों की मांगों पर एआईबीईए के महासचिव ने बताया कि कर्मियों की पांच मांगें हैं, जो कि बैंक कार्य को पांच दिन करना, पेंशन का अपडेशन के बचे हुए मुद्दे, राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) की समाप्ति, वेतन संशोधन मागों के चार्टर पर तुरंत संवाद के साथ सारे कैडर पर पर्याप्त भर्तियां शुरु करना है।

4 दिन नहीं होगा कामकाज

बैंक कर्मियों की घोषित दो दिवसीय हड़ताल की वजह से जनवरी महीने के आखिरी दिन लगातार चार दिन बैंकों का कोई कामकाज नहीं होगा। कर्मी 30 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक हड़ताल पर रहेंगे। उससे पहले दो दिन बैंक आधिकारिक छुट्टी के चलते बंद रहेगा। 28 जनवरी को महीना का आखिरी शनिवार है,इसलिए बैंक बंद रहेगा। 29 जनवरी को रविवार की छुट्टी के चलते बैंक में कोई कामकाज नहीं होगा। कुल जनवरी महीने के आखिरी चार बैंकों का कामकाज ठप रहेगा।

इस महीने इतने दिन रहेंगे बैंक बंद

हालाकि बैंक की जनवरी महीने की छुट्टियां पहले से तय हैं। इस महीने के बचे दिन में कुल 9 दिन बैंक का कामकाज ठप रहेगा। आईये जानते हैं कि बचे जनवरी के दिनों में बैंक कितने दिन कामकाज नहीं करेंगे।

  • 14 जनवरी को देश भर में बैंक मकर संक्राति की वजह से बंद रहेंगे।
  • 15 जनवरी को रविवार की वजह बैंक राष्ट्रीय पर बंद रहेंगे
  • 22 जनवरी को रविवार के कारण बैंक बंद रहेगा।
  • 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के चलते केवल असम में बैंक बंद रहेगा।
  • 25 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेगा।
  • 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्तर पर बैंक बंद रहेगा।
  • 28 जनवरी को चौथा शनिवार होने की वजह से राष्ट्रीय स्तर पर बैंक बंद रहेगा।
  • 29 जनवरी को रविवार होने की वजह से राष्ट्रीय स्तर पर बैंक बंद रहेगा।
  • 31 जनवरी को केवल असम राज्य में बैंक बंद रहेगा।
Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story