×

Bank Holidays August 2022: जल्दी से निपटा लीजे बैंक से जुड़े सभी जरूरी काम, 17 दिन बंद रहेंगे बैंक

Bank Holidays August 2022: RBI ने अगस्त में बैंकों में होने वाली छुट्टियों (Bank Holiday List) की लिस्ट जारी कर दी है। जिसके चलते अगस्त में 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। आइए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट देखते हैं-

Vidushi Mishra
Published on: 6 Aug 2022 12:50 PM GMT
bank holiday august 2022
X

बैंक छुट्टी अगस्त 2022 (फोटो- सोशल मीडिया)

Bank Holidays August 2022: साल 2022 का अगस्त का महीना शुरू हो गया है। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़े काम निपटाने हैं तो जल्दी-जल्दी निपटा लीजे क्योंकि इस महीने बैंकों में बहुत छुट्टियां पड़ रही हैं। वैसे तो आधुनिकता के दौर में ज्यादातर काम बैंक की मोबाइल एप से ही हो जाते हैं, लेकिन फिर भी ऐसे बहुत से काम होते हैं जिनको बैंक ब्रांच जाकर ही निपटाना पड़ता है। ऐसे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अगस्त में बैंकों में होने वाली छुट्टियों (Bank Holiday List) की लिस्ट जारी कर दी है। जिसके चलते अगस्त में 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। आइए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट देखते हैं-

अगस्त में कब-कब रहेगी बैंक की छुट्टी (Bank Holidays in August)

1 अगस्त 2022 : गंगटोक में द्रुपका शे-जी त्यौहार

7 अगस्त 2022 : रविवार

8 अगस्त 2022 : मोहर्रम (अशूरा) के अवसर पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद

9 अगस्त 2022 : चंडीगढ़, देहरादून, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, इंफाल, जम्मू, पणजी, शिलांग, शिमला, तिरुवनंतपुरम और श्रीनगर छोड़ देश के शेष स्थानों में मोहर्रम (अशूरा) पर बैंक बंद

11 अगस्त 2022 : रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर पूरे देश में बैंकों की छुट्टी

12 अगस्त 2022: रक्षाबंधन /(कानपुर, लखनऊ)

13 अगस्त 2022 : अगस्त का दूसरा शनिवार

14 अगस्त 2022 : रविवार

15 अगस्त 2022 : स्वतंत्रता दिवस

16 अगस्त 2022 : पारसी नववर्ष के अवसर पर मुंबई और नागपुर के सभी बैंक बंद

18 अगस्त 2022 : जन्माष्टमी के अवसर पर पूरे देश के बैंक बंद

19 अगस्त 2022: जन्माष्टमी (रांची, अहमदाबाद, भोपाल, चंडीगढ़) में बैंक बंद

20 अगस्त 2022: श्री कृष्णा अष्टमी (हैदराबाद)

21 अगस्त 2022 : रविवार

27 अगस्त 2022: दूसरा शनिवार

28 अगस्त 2022 - रविवार

29 अगस्त 2022: श्रीमंत शंकरदेव (गुवाहाटी)

31 अगस्त 2022 : गणेश चतुर्थी के असवर पर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक में बैंक बंद

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story