×

Bank Holidays in Jan 2023: जनवरी में 14 दिन बंद रहेंगी बैंकों, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays in Jan 2023: भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर जनवरी 2023 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में जनवरी 2023 में कुल 14 दिन बैंक (Bank Holiday in Jan 2023) बंद रहेंगे।

Vidushi Mishra
Published on: 1 Jan 2023 4:29 AM GMT
bank closed
X

बैंक बंद (फोटो- सोशल मीडिया)

Bank Holidays in January 2023: नए साल 2023 की सभी को हार्दिक बधाई। नए साल की शुरूआत में लोग बहुत सारे नए काम करने के बारे में सोचते हैं। किसी नई स्कीम में, बिजनेस में पैसा इन्वेस्ट करने का मन बनाते हैं। ऐसे में अगर आपकी भी कुछ ऐसी ही प्लानिंग है, जिसमें आपको रूपयों के लेन-देन की जरूरत होगी, तो साल के पहले महीने जनवरी को लेकर ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है।

जीं हां यहां पर हम आपको जनवरी में बैंकों में होने वाली छुट्टियों के बारे में बताने जा रहे हैं। बैंक छुट्टियों की ये लिस्ट देख लीजें, ताकि आपने अपना काम करने के लिए जो दिन चुना है, कहीं उस दिन बैंक बंद तो नहीं है। ऐसे में फिर आपकी सारी प्लानिंग पर पानी फिर जाएगा। इसलिए यहां जनवरी में बैंक छुट्टियों की लिस्ट दी जा रही है जिसे देखकर आप अपने काम, लेन-देन की तारीख तय कर सकते हैं।

आपको बता दें, कि भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर जनवरी 2023 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में जनवरी 2023 में कुल 14 दिन बैंक (Bank Holiday in Jan 2023) बंद रहेंगे। आइए आपको बताते हैं कि किस दिन बैंक बंद रहेंगे।

जनवरी में बैंक बंद
(Bank Holiday in Jan 2023)

1 जनवरी 2023- रविवार को पूरे देश में बैंक बंद

2 जनवरी 2023- नए साल में मिजोरम में बैंक बंद

8 जनवरी 2023- रविवार को पूरे देश में बैंक बंद

11 जनवरी 2023- बुधवार को मिशनरी डे पर मिजोरम में बैंक बंद

12 जनवरी 2023- गुरुवार को स्वामी विवेकानंद जयंती पर पश्चिम बंगाल में बैंक बंद

14 जनवरी 2023- मकर संक्रांति के साथ ही दूसरा शनिवार बैंक बंद

15 जनवरी 2023- पोंगल/माघ बिहू/रविवार के उपलक्ष्य में सभी राज्यों में बैंक बंद

22 जनवरी 2023- रविवार को पूरे देश में बैंक बंद

23 जनवरी 2023- सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर असम में बैंक बंद

25 जनवरी 2023- बुधवार को हिमाचल प्रदेश का राज्य दिवस होने के उपलक्ष्य में बैंक बंद

26 जनवरी 2023- गुरुवार को गणतंत्र दिवस पर पूरे देश में बैंक बंद

28 जनवरी 2023- चौथा शनिवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक बंद

29 जनवरी 2023- रविवार को पूरे देश में बैंक बंद

31 जनवरी 2023- मंगलवार को मी-दम-मी-फी के उपलक्ष्य में असम में बैंक बंद



Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story