×

Bank Holidays in July 2022: लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्दी निपटा ले सभी जरूरी काम

Bank Holidays in July 2022: अपने बिजी स्डयूल से आप किसी तरह बैंक जाने का टाइम निकालते हैं और अगर बैंक आपको बंद मिलती है, तो समय का काफी नुकसान हो जाता है।

Vidushi Mishra
Written By Vidushi Mishra
Published on: 5 July 2022 12:14 PM GMT
bank band
X

बैंक बंद (फोटो-सोशल मीडिया)

Bank Holidays in July 2022: जुलाई माह के शुरूआती दो हफ्ते में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है या फिर आप बैंक में संबंधित किसी काम को आने वाले दिनों के लिए प्लान कर रहे हैं तो आपको बता दें, कि इस हफ्ते बैंक 3 दिन बंद रहेगी। मतलब इस हफ्ते बैंक में सिर्फ 2 दिन ही काम होगा। ऐसे में अगर आप बैंक जाने का सोच रहे हैं तो एक बार ये खबर पूरी जरूर पढ़ लें। जिससे आपकी मेहनत बेकार न जाए।

बैंक का अधिकतर काम से अब वैसे भी ऑनलाइन हो गया है, लेकिन उसके बाद भी ऐसे कई काम होते हैं, जो बिना बैंक जाए नहीं हो पाते हैं। अपने बिजी स्डयूल से आप किसी तरह बैंक जाने का टाइम निकालते हैं और अगर बैंक आपको बंद मिलती है, तो समय का काफी नुकसान हो जाता है। तो आरबीआई द्वारा जारी की गई बैंक की छुट्टियों की लिस्ट एक बार बैंक जाने से पहले जरूर देख लें। जिससे आपको कोई परेशानी न हो।

इस दिन रहेगी छुट्टी

7 जुलाई 2022 - खर्ची पूजा की छुट्टी सिर्फ अगरतला क्षेत्र के बैक बंद।

9 जुलाई 2022 - बकरीद की छुट्टी सिर्फ कोची और तिरुवनंतपुरम क्षेत्र में बैंक बंद। महीना के दूसरे शनिवार की छुट्टी पूरे देश में।

10 जुलाई 2022 - रविवार पूरे देश के बैंक बंद।

11 जुलाई 2022 - ईद-उल-जुहा पर श्रीनगर-जम्मू के बैंक बंद

13 जुलाई 2022 - भानु जयंती छुट्टी गंगटोक क्षेत्र के बैंक बंद

14 जुलाई 2022 - Beh Dienkhlam की छुट्टी शिलांग क्षेत्र में बैंक बंद

16 जुलाई 2022 - हरेला पर्व की छुट्टी देहरादून क्षेत्र में बैंक बंद

26 जुलाई 2022 - केर पूजा की छुट्टी अगरतला क्षेत्र में बैंक बंद

इन छुट्टियों के अलावा 17,24,31 जुलाई को रविवार, 23 जुलाई को चौथे शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story