×

Bank Holiday in October: 14 दिन बंद रहेगा बैंक, तुंरत निपटा लें पैसे से जुड़े जरूरी काम

2022 October Bank Holiday: अक्टूबर में त्योहारों की वजह से बैंकों में कई दिनों की छुट्टी रहेगी। इस महीने नवरात्रि, दशहरा, दुर्गा पूजा, दीवाली समेत अन्य बहुत सारे त्योहार है। जिनमें बैंकों की छुट्टी रहेगी। आइए आपको देशभर में राज्यों के हिसाब से होने वाली छुट्टियों के बारे में बताते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 13 Oct 2022 3:26 AM GMT (Updated on: 13 Oct 2022 3:26 AM GMT)
bank
X

बैंक (फोटो- सोशल मीडिया)

Bank Holidays in October 2022: अक्टूबर महीने में खूब सारे त्योहार पड़ रहे हैं। ऐसे में त्योहारों के सीजन में अक्टूबर के महीने में बैंकों में कई दिनों की छुट्टियां रहेंगी। इस महीने में शुभ लगन पर है। तो अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई बहुत जरूरी काम निपटाना है, तो एक बार अक्टूबर में बैंक छुट्टियों की लिस्ट देख लें। जिससे आपको कोई परेशानी न हो, साथ ही आपका बैंक का कोई काम न रूके। आपको बता दें, भारतीय रिजर्व बैंक के छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक, अक्टूबर में देशभर में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेगी। इन छुट्टियों में रविवार और दूसरा-चौथा शनिवार भी शामिल है।

अक्टूबर में त्योहारों की वजह से बैंकों में कई दिनों की छुट्टी रहेगी। इस महीने नवरात्रि, दशहरा, दुर्गा पूजा, दीवाली समेत अन्य बहुत सारे त्योहार है। जिनमें बैंकों की छुट्टी रहेगी। आइए आपको देशभर में राज्यों के हिसाब से होने वाली छुट्टियों के बारे में बताते हैं।

अक्टूबर में बैंक छुट्टियों की लिस्ट
List of bank holidays in October

8 अक्टूबर - दूसरा शनिवार

9 अक्टूबर - रविवार

13 अक्टूबर - करवा चौथ पर देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद

14 अक्टूबर - जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद

16 अक्टूबर - रविवार

18 अक्टूबर - कटि बिहू पर गुवाहाटी में बैंक बंद

22 अक्टूबर - चौथा शनिवार

23 अक्टूबर - रविवार

24 अक्टूबर - काली पूजा/नरक चतुर्दशी/दिवाली/लक्ष्मी पूजा पर हैदराबाद, इम्फाल और गंगटोक को छोड़कर देश के अन्य शहरों में बैंक बंद

25 अक्टूबर - लक्ष्मी पूजा/दिवाली पर गंगटोक, हैदराबाद, इम्फाल और जयपुर में बैंक बंद

26 अक्टूबर - गोवर्धन पूजा अहमदाबाद, बेंगलुरू, बेलापुर, देहरादून, गंगटोक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिलांग और शिमला में बैंक बंद

27 अक्टूबर - भाई दूज / चित्रगुप्त त्योहारों पर लखनऊ, कानपुर, इम्फाल और गंगटोक में बैंक बंद

28 अक्टूबर - डाला छठ / सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर अहमदाबाद, पटना और रांची में बैंक बंद

30 अक्टूबर - रविवार

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story