×

Bank Holidays September 2022: इतने दिन बैंक बंद, सितंबर में छुट्टियों की लिस्ट देखें

Bank Holidays in September 2022: अब आने वाले महीने सितंबर में देश के सभी राज्यों में होने वाली छुट्टियों की लिस्ट आरबीआई द्वारा जारी कर दी गई है। तो बैंक छुट्टियों की ये लिस्ट देखकर ही घर से निकलें।

Vidushi Mishra
Published on: 9 Sep 2022 6:14 AM GMT (Updated on: 9 Sep 2022 6:15 AM GMT)
Bank Holidays in September 2022
X

सितंबर 2022 में बैंकों की छुट्टियां (फोटो- सोशल मीडिया)

Bank Holidays in September 2022: बैंकों से जुड़े अधिकतर काम ऑनलाइन ही यानी घर बैठे आसानी से हो जाते हैं। लेकिन उसके बाद भी कई ऐसे काम होते हैं जिनकी वजह से बैंकों के चक्कर काटने पड़ते हैं। ऐसे में बीते महीने अगस्त में कई सारे त्योहार और राष्ट्रीय पर्व पड़ने की वजह से बैंक में काफी दिनों की छुट्टियां थी। जिसके चलते कई बैंक ग्राहकों के तमाम काम अधूरे पड़े हैं। ऐसे में अब आने वाले महीने सितंबर में देश के सभी राज्यों में होने वाली छुट्टियों की लिस्ट आरबीआई द्वारा जारी कर दी गई है। तब अगर आपको सितंबर में बैंक से जुड़ा कोई बहुत जरूरी काम करवाना है तो बैंक छुट्टियों की ये लिस्ट देखकर ही घर से निकलें।

सितंबर 2022 में छुट्टियों की सूची
List of Holidays in September 2022

सितंबर 2022 के महीने में मनाए जाने वाले क्षेत्रीय त्योहारों को दिनांक दिन कारण और राज्य के नाम के साथ सूचीबद्ध किया गया है।

4 सितंबर 2022 रविवार पूरे देश के बैंक बंद

6 सितंबर 2022 मंगलवार रामदेव जयंती राजस्थान में बैंक बंद

30 अगस्त से 8 सितंबर 2022 मंगलवार से गुरुवार पहला ओणम केरल में बैंक बंद

8 सितंबर 2022 गुरुवार थिरुवोनम केरल में बैंक बंद

9 सितंबर 2022 शुक्रवार इंद्र जात्रा सिक्किम में बैंक बंद

10 सितंबर 2022 दूसरा शनिवार पूरे देश के बैंक बंद

11 सितंबर 2022 रविवार पूरे देश के बैंक बंद

21 सितंबर 2022 बुधवार श्री नारायण गुरु समाधि केरल में बैंक बंद

23 सितंबर 2022 शुक्रवार वीर शहीद दिवस हरयाणा में बैंक बंद

24 सितंबर 2022 चौथा शनिवार पूरे देश के बैंक बंद

25 सितंबर 2022 रविवार पूरे देश के बैंक बंद

26 सितंबर 2022 सोमवार महाराजा अग्रसेन जयंती हरयाणा में बैंक बंद

26 सितंबर 2022 सोमवार घटस्थापना राजस्थान में बैंक बंद

28 सितंबर 2022 बुधवार एस भगत सिंह जी जयंती पंजाब में बैंक बंद

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story