TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Bank Holiday in October: अक्टूबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए कब और क्यों?

Bank Holiday in October: आरबीआई के कैलेंडर के मुताबिक अक्टूबर के महीने में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिसमें हर रविवार के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी भी शामिल है।

Network
Report Network
Published on: 1 Oct 2024 6:13 AM GMT
Bank Holiday in October 2024
X
Bank Holiday in October 2024 ( सोशल मीडिया)

Bank Holiday in October: अक्टूबर के महीने को त्योहारों का महीना भी कहा जाता है। इस महीने में नवरात्रि, दीपावली सहित कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। त्योहारों के इस महीने में छुट्टियां भी खूब हैं। अक्टूबर के महीने में नवरात्रि, दुर्गापूजा, गांधी जयंती, धनतेरस सहित कई फेस्टिवल हैं। त्योहार हैं तो अवकाश भी काफी रहेंगे। इस महीने बैंक कई दिन बंद रहेंगे यानी बैंक में छुट्टियां काफी रहेंगी।

साल की शुरुआत में ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई की तरफ से बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी जाती है। अगर इस लिस्ट के हिसाब से देखा जाए तो अक्टूबर में बैंक 15 दिन बंद रहेंगे, यानी आधे महीने बैंकों की छुट्टी रहने वाली है।

बैंक जाने से पहले यह जरूर देख लें कि...

अक्टूबर का महीना 31 दिन का है, लेकिन इसमें 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको बैंक का काम निपटाना है या बैंक से जुड़ा हुआ आपका कोई काम अटका है और आपको बैंक जाना है तो बैंक जाने से पहले यह जरूर देख लें कि बैंक में कब-कब यानी किस-किस दिन छुट्टी है।

यहां राहत की बात यह है कि देश के अलग-अलग राज्यों के त्याहारों और सरकारी छुट्टियों के हिसाब से बैंक बंद रहेंगे। आरबीआई के कैलेंडर के मुताबिक अक्टूबर के महीने में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिसमें हर रविवार के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी भी शामिल है।

जानिए कब-कब रहेंगे बैंक बंद

अक्टूबर में कई त्योहार हैं और उसके हिसाब से बैंकों में छुट्टी रहेगी। इन छुट्टियों की लिस्ट रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी कर दी गई है। आईबीआई के इस लिस्ट के हिसाब से अक्टूबर में 15 दिन तक बैंक बंद रहेंगे यानी बैंकों में छुट्टी रहने वाली है।

-1 अक्टूबर-जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के चलते जम्मू में बैंक बंद हैं।

-2 अक्टूबर- गांधी जयंती के कारण देशभर के बैंकों में बुधवार को अवकाश रहेगा।

-3 अक्टूबर- नवरात्र के पहले दिन यानी गुरुवार को राजस्थान में बैंक बंद रहेंगे।

-10 अक्टूबर- दुर्गापूजा महासप्तमी है। इस अवसर पर त्रिपुरा, असम, नागालैंड और बंगाल में बैंकों अवकाश रहेंगे।

-11 अक्टूबर-दुर्गा महाअष्टमी और महानवमी है। इस मौके पर बंगाल, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु में बैंक बंद रहेंगे।

-12 अक्टूबर- दशहरा है और साथ ही दूसरा शनिवार भी है। इसके चलते देशभर के बैंकों में अवकाश रहेगा।

-14 अक्टूबर- दुर्गा पूजा के चलते सिक्किम में बैंक बंद हैं।

-16 अक्टूबर- लक्ष्मी पूजा के चलते त्रिपुरा और बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।

-17 अक्टूबर- महर्षि वाल्मिकी जयंती और कटी बीहू के चलते कर्नाटक, असम, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

-26 अक्टूबर-परिग्रहण दिवस के चलते जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

31 अक्टूबर- इस दिन छोटी दीवाली, काली पूजा और सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन है। इसके चलते देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे।

रविवार को बैंकों की छुट्टी

इन सरकारी छुट्टियों के अलावा 6, 13, 20 और 27 अक्टूबर को रविवार है। इसके चलते देशभर के बैंकों में छुट्टी रहेगी। हालांकि इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग, नेट बैंकिंग के जरिए डिजिटल ट्रांजैक्शन होते रहेंगे। एटीएम से कैश निकाला जा सकेगा। ऑनलाइन माध्यम से पैसों का लेनदेन जारी रहेगा।

Ashish Kumar Pandey

Ashish Kumar Pandey

Senior Content Writer

I have 17 years of work experience in the field of Journalism (Newspaper & Digital). Started my journalism career on 1 April 2005 as a sub-editor from Dainik Bhaskar Jaipur. After that, on January 1, 2008, I worked as a sub editor in I- Next News Paper (Hindi Daily) till July 31, 2009. During this I handled the responsibility of the National Desk. From August 1, 2009 to September 13, 2010, worked in Amar Ujala on National Desk and City Desk in Bareilly and Moradabad as Senior Sub Editor. From 15 September 2010 to 31 October 2011, worked as Senior Sub Editor/Senior Reporter in Hindustan newspaper Bareilly. From November 1, 2011, worked in Gwalior on the post of Chief Sub Editor in Rajasthan Patrika Hindi daily newspaper. From July 1, 2017 to January 31, 2019, worked in Patrika Dotcom Hindi Web portal, Lucknow. Worked as News Editor in Amrit Prabhat from 1 February 2019 till 31 January 2021. During my career I got opportunity to work at General Desk, Sports, City Desk and have vast experience of journalism business. Whatever responsibilities were given, I accepted it with a challenge and performed it well. My Qualifications : - ‌MA Political Science from Gorakhpur University, Gorakhpur ‌PG Diploma in Mass Communication - Guru Jamveshwar University Hisar, Haryana My Interests: Reading, writing, playing, traveling. Interest in Media: Special interest in political news and also in the field of sports, crime, health etc.

Next Story