×

BBC Documentary Controversy: गुजरात दंगों के बाद बीबीसी के इस डॉक्यूमेंट्री पर मचा है बवाल, आतंकी से सहानुभूति दिखाने का आरोप

BBC Documentary Controversy: बीबीसी ने यह डॉक्यूमेंट्री जिहादी दुल्हन के नाम से कुख्यात इस्लामिक स्टेट की आतंकी शमीमा बेगम पर बनाई है।

Krishna Chaudhary
Published on: 13 Feb 2023 6:46 AM GMT
BBC Documentary jihadi dulhan
X

BBC Documentary jihadi dulhan (photo: social media)

BBC Documentary Controversy: दुनिया की दिग्गज और प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान के तौर पर पहचाने जाने वाली बीबीसी एकबार फिर विवादों में है। गुजरात दंगों को लेकर बनी डॉक्यूमेंट्री पर मचे बवाल के बीच मीडिया संस्थान की एक और डॉक्यूमेंट्री सवालों के घेरे में है। ब्रिटेन में इस डॉक्यूमेंट्री का जबरदस्त विरोध हो रहा है। बीबीसी ने यह डॉक्यूमेंट्री जिहादी दुल्हन के नाम से कुख्यात इस्लामिक स्टेट की आतंकी शमीमा बेगम पर बनाई है। इस डॉक्यूमेंट्री का नाम ‘द शमीमा बेगम स्टोरी’ है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, शमीमा नाम की एक ब्रिटिश लड़की 15 साल की उम्र में ब्रिटेन से सीरिया भाग गई थी और वहां उसने इस्लामिक स्टेट ज्वाइन कर लिया था। सीरिया में उसकी शादी नीदरलैंड से आए एक अन्य आईएस लड़ाके से हुई थी। इस निकाह के बाद ही दुनिया उसे जिहादी दुल्हन के नाम से जानने लगी। ब्रिटिश सरकार ने साल 2019 में नेशनल सिक्योरिटी का हवाला देकर उसकी नागरिकता रद्द कर दी थी।

ईराक और सीरिया में इस्लामिक स्टेट के खात्मे के बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया। अब शमीमा वापस अपने देश यानी ब्रिटेन लौटना चाहती हैं। मीडिया को दिए साक्षात्कारों में वह अपनी गलती पर पछतावा जता चुकी हैं। लेकिन ब्रिटिश सरकार उसे वापस नागरिकता प्रदान करने के पक्ष में नहीं है। उसके लौटने का मामला ब्रिटेन की अदालत में विचाराधीन है।

बीबीसी ने 90 मिनट की डॉक्यूमेंट्री में शमीमा की ब्रिटेन से सीरिया तक की यात्रा को रीट्रेस किया है। इसमें शमीमा के पक्ष पर जोर देते हुए उसकी प्रति सहानुभूति दिखाने की कोशिश की गई है। डॉक्यूमेंट्री में बताया गया है कि शमीमा को अपने सीरिया जाने के फैसले पर दुख है।

बीबीसी पर भड़की ब्रिटिश जनता

बीबीसी की इस डॉक्यूमेंट्री पर ब्रिटिश जनता भड़क गई है। लोगों ने लंदन स्थित बीबीसी दफ्तर के सामने धरना भी दिया। उनका कहना है कि इस तरह की डॉक्यूमेंट्री को बनाकर बीबीसी हिंसा को बढ़ावा देना चाहती है। ब्रिटेन के लोगों का कहना है कि बीबीसी एक आतंकवादी को हीरो की तरह पेश कर रही है। लोग बीबीसी का सब्सक्रिप्शन कैंसिल करवाने की बात तक कर रहे हैं।

कौन है शमीमा बेगम ?

शमीमा बेगम के माता-पिता बांग्लादेशी मूल के हैं। साल 2015 में जब वह 15 साल की थीं तब अपने दो दोस्तों कदीजा सुल्ताना और अमीरा अबासे के साथ सीरिया भाग गई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह सोशल मीडिया के जरिए इस्लामिक स्टेट के संपर्क में आई थीं। ब्रेन वॉश होने के बाद तीनों ने सीरिया जाने का प्लान बनाया। सीरिया में तीनों की शादी इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों से हुई।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story