×

BBC IT Raid: कितना पुराना है BBC, कैसे होती है आमदनी? जानें कितने देशों में फैला है इसका नेटवर्क

BBC News: बीबीसी ने पिछले साल ही अपनी स्थापना के 100 साल पूरे किए हैं। दुनियाभर में बीबीसी 40 भाषाओं में प्रसारण करती है। 2022 में इसकी आमदनी सुन आप चौंक जाएंगे।

aman
Written By aman
Published on: 14 Feb 2023 9:50 AM GMT (Updated on: 14 Feb 2023 9:57 AM GMT)
BBC News:
X

BBC (Social Media)

BBC News: ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी यानी बीबीसी (BBC) के दिल्ली और मुंबई स्थित ऑफिस पर मंगलवार (14 फरवरी) को आयकर विभाग (BBC IT Raid) की टीम ने छापा मारा। बबीसी पर बड़ी कार्रवाई से कई लोग स्तब्ध हैं। वहीं, राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आने लगी है। आईटी रेड के दौरान दिल्ली और मुंबई में बीबीसी दफ्तरों में मौजूद कर्मचारियों के फोन जब्त कर उन्हें घर भेज दिया गया। कांग्रेस पार्टी ने इसे बीबीसी डॉक्यूमेंट्री (BBC Documentary) से जोड़ते हुए 'अघोषित आपातकाल' की संज्ञा दी, तो बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जवाब दिया।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने अकाउंट ऑफिस में रखे कंप्यूटर का डाटा खंगाला। किसी भी कर्मचारी को इस दौरान बाहर जाने की इजाजत नहीं दी। विभाग को जांच में क्या मिला, फिलहाल इस पर कोई बयान जारी नहीं किया गया। वहीं, विपक्ष का आरोप है कि ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि हाल ही में गुजरात दंगों (Gujarat Riots) पर बीबीसी ने एक डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' (India: The Modi Question) आई थी। इस डॉक्यूमेंट्री पर देशभर में जमकर बवाल भी मचा था। ऐसे में कई लोगों के मन में बीबीसी की स्थापना से लेकर उसकी कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल पैदा हो रहे हैं। तो चलिए जानते हैं बीबीसी और इसके फाइनेंशियल मॉडल के बारे में।

कब हुई थी बीबीसी की स्थापना (When was BBC Founded)

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी यानी बीबीसी (BBC) की स्थापना 18 अक्टूबर 1922 को हुई थी। इस नजरिये से देखें तो समाचार एजेंसी ने पिछले साल ही अपना 100 साल पूरा किया। बीबीसी में छपी रिपोर्ट की मानें तो 14 नवंबर 1922 को बीबीसी (British Broadcasting Company) ने अपना पहला 'डेली रेडियो सर्विस' शुरू किया था। बीबीसी के कार्यक्रम का पहला प्रसारण शाम 6 बजे शुरू हुआ था। यह एक न्यूज़ बुलेटिन था। समाचार बुलेटिन के बाद मौसम की जानकारी दी गई थी। पहला बुलेटिन इंग्लिश में पढ़ा गया था। बीबीसी के पहले बुलेटिन पढ़ने वाले पत्रकार का नाम आर्थर बरोज (Arthur Burroughs) था।

पूरे विश्व में कब शुरू हुआ बीबीसी का प्रसारण

स्थापना के 10 साल बाद बीबीसी ने अपने वर्ल्ड सर्विस (BBC World Service) की शुरुआत 19 दिसंबर 1932 को की थी। बीबीसी वर्ल्ड सर्विस की शुरुआत किंग जॉर्ज पंचम (King George V) के एक क्रिसमस मैसेज से हुआ था। ये मैसेज उन्होंने ब्रिटेन समेत दुनिया के उन हिस्सों के लिए जारी किया था, जहां अंग्रेजी हुकूमत थी। ये संदेश शॉर्टवेव (SW) पर प्रसारित किया गया था। बीबीसी के मुताबिक, 'भौगोलिक इलाके, भाषा चयन तथा ऑडियंस तक पहुंच के नजरिये से बीबीसी वर्ल्ड सर्विस आज भी दुनिया का सबसे बड़ा एक्सटर्नल ब्रॉडकास्टर (External Broadcaster) है।

BBC दुनिया में 40 भाषाओं में प्रसारित

वर्तमान समय में बीबीसी पूरी दुनिया में 40 से अधिक भाषाओं में प्रसारित होता है। वहीं, बीबीसी ऑनलाइन (BBC Online) की बात करें तो ये वर्ष 1997 में शुरू हुआ था। जबकि, टीवी पर बीबीसी दुनिया (bbc world) का पहला ब्रॉडकास्टर था। इसे 1936 में ही हाई डेफिनेशन (HD) टेलीविजन सर्विस देता था।

BBC का फाइनेंशियल मॉडल क्या है?

अब सबसे अहम बात। बीबीसी का फाइनेंशियल मॉडल क्या है? हर साल बीबीसी कितनी आमदनी करती है, इसकी एक रिपोर्ट उसकी वेबसाइट पर नजर आती है। रिपोर्ट (BBC Group Annual Report and Accounts 2021/22) नाम से ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आपको बता दें, बीबीसी ब्रिटेन की प्रतिष्ठित मीडिया कंपनी है। BBC Television, Radio, News और Digital सभी क्षेत्र में काम करती है। 2021/22 की रिपोर्ट पर नजर डालने पर पता चलता है कि कंपनी ने साल 2022 में 53,539 करोड़ रुपए आमदनी हुई। हालांकि, इसका वर्किंग मॉडल यूनिक कहा जाता है। आमतौर पर अधिकतर मीडिया हाउस विज्ञापन के जरिए कमाई करती है। जबकि बीबीसी एक ट्रस्ट के रूप में काम करती है। कंपनी की आमदनी का अधिकांश हिस्सा लाइसेंस फीस (License Fee) इनकम के तौर पर होता है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story