×

B'day special : देखिये अखिलेश यादव की वो तस्वीरें, जो देशभर में बनी चर्चा का विषय

1 जुलाई यानि की अखिलेश यादव का जन्मदिन, पूरा देश आज उन्हें जन्मदिन की शुभकामनायें दे रहा है। तो आइये आज हम आपको दिखते हैं अखिलेश यादव की 10 वो फोटो जो पूरे देश में चर्चा का विषय बनी।

Newstrack
Published on: 1 July 2020 1:17 PM GMT
Bday special : देखिये अखिलेश यादव की वो तस्वीरें, जो देशभर में बनी चर्चा का विषय
X

आशुतोष त्रिपाठी

लखनऊ: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नाम कौन नहीं जानता होगा, देश के एक बड़ा युवा वर्ग उन्हें अपना आदर्श मानता है। 1 जुलाई यानि की अखिलेश यादव का जन्मदिन, पूरा देश आज उन्हें जन्मदिन की शुभकामनायें दे रहा है। तो आइये आज हम आपको दिखाते हैं अखिलेश यादव की 10 वो तस्वीरें जो पूरे देश में चर्चा का विषय बनी।

1. ये तस्वीर 2017 की है जब योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके शपथ ग्रहण में शामिल हुए थे, उसी शपथ ग्रहण समारोह में नरेंद्र मोदी ने अखिलेश यादव से हाथ मिलाया था।

2. यह तस्वीर 2019 की है जब समाजवादी पार्टी ने बसपा के साथ गठबंधन कर लिया था, अखिलेश यादव ने बसपा सुप्रीमों को शॉल भेंट करके सम्मानित किया था।

3. यह तस्वीर सपा और कांग्रेस गठबंधन की है, इस फोटो में अखिलेश यादव और राहुल गाँधी संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं।

4. इन दोनों तस्वीरों में अखिलेश यादव मंदिर दर्शन करने गए थे, पहली फोटो बटेश्वर भोलेनाथ मंदिर की है तो दूसरी वृन्दावन के इस्कॉन मंदिर की है।

5. यह तस्वीर अखिलेश यादव के बचपन की है, यह तस्वीर उस समय की है जब वो सैनिक स्कूल में पढ़ाई करते थे।

6. अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ह्रितिक रौशन के बहुत बड़े फैन हैं, जब ह्रितिक रौशन लखनऊ आये थे यह तस्वीर तब की है।

7. अखिलेश यादव की सादगी को कौन नहीं जनता, एक बार रास्ते में एक बुजुर्ग को देखकर गाड़ी रुकवा लेने पर बुजुर्ग ने उन्हें बहुत आशीर्वाद दिया।

8. इस तस्वीर में सुशांत सिंह राजपूत अपनी फिल्म एमएस धोनी के प्रमोशन के लिए लखनऊ आये थे और उन्होंने अखिलेश यादव से मुलाकात की थी।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story