×

BYJU's Resignation: बायजू पर जबरन इस्तीफे मांगने का आरोप, जून में निकाले थे 2500 कर्मचारी

BYJU’s Resignation: आनलाइन एजूकेशन कंपनी बायजू (BYJU'S) इन दिनों कर्मचारियों की छंटनी को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है।

Jugul Kishor
Published on: 30 Oct 2022 7:36 AM GMT
BYJU’s Resignation
X

BYJU’s Resignation (Pic: Social Media)

BYJU's Resignation: आनलाइन एजूकेशन कंपनी बायजू (BYJU'S) इन दिनों कर्मचारियों की छंटनी को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। बायजू कंपनी पर केरल के तिरुवनंतपुरम में कर्मचारियों के बड़े पैमाने पर छंटनी के आरोप लगे थे। लेकिन, अब नया मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरु से आया है, जहां पर कर्मचारियों से जबरन इस्तीफे की मांग की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बेंगलूरु में कर्मचारियों से जबरन इस्तीफा मांग करने का बात सामने आ रही है। इस्तीफा न देने पर बर्खास्त कर देने की धमकी भी दी जा रही है। कर्मचारियों के अंदर नौकरी जाने का खौफ देखने को मिल रहा है। कर्मचारी नौकरी जाने के डर से डरे हुए हैं। कुछ भी कहने से डर रहे हैं।

कर्नाटक राज्य की आईटी/आईटीएस कर्मचारी संघ यानी केआईटीयू ने जानकारी देते हुए कहा है कि बायजू आनलाइन एजूकेशन कंपनी बेंगलुरु में कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है। जबकि कर्मचारी नौकरी छोड़ने के लिये तैयार नहीं है। कर्मचारियों से जबरन इस्तीफा मांगा जा रहा है। कर्मचारियों के द्वारा इस्तीफा ने देने पर उन्हे मजबूर किया जा रहा है। कंपनी का प्रशासनिक विभाग कर्मचारियों से जबरन इस्तीफा लेने में जुटा हुआ है। उन्होने यह भी बताया कि अभी यह जानकारी नहीं मिल पायी है कितने कर्मचारियों को निकाला जा चुका है।

कंपनी ने दी सफाई

कर्मचारियों को निकाले जाने और जबरन इस्तीफा मांगने के आरोप बायजू कंपनी ने सफाई देते हुए कहा है कि जो भी आरोप लग रहें है वो बिल्कुल गलत हैं, किसी भी कर्मचारी को इस्तीफा देने के लिये मजबूर नहीं किया गया है। बायजू एक जिम्मेदार कंपनी है जो देश के सभी नियमों का पालन करती है। बायजू पूरे भारत में लगभग 50,000 लोगों को रोजगार दे रही है।

कंपनी ने जून 2022 में निकाला था 25 सौ कर्मचारियों को

गौरतलब है कि जून 2022 में अपने 2500 कर्मचारियों को एक झटके में निकाल दिया था। बायजू रवीन्द्रन ने यह छंटनी कंपनी अपने ग्रुप में शामिल कंपनी स्टार्टअप यूनीकॉर्न में की थी। जिसमें सेल्स एंड मार्केटिंग, आपरेशंस, कंटेंट और डिजाइन टीमों से फुल टाइम और संविदा कर्मचारियों को निकाल दिया था। तब माना जा रहा था कि यह छंटनी कोरोना महामारी के कारण आयी आर्थिक समास्याओं के कारण की गयी है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story