×

Best Revolver in India: ये हैं भारत की सबसे बेहतरीन गन, मात्र इतने हजार से शुरू होती है कीमत, जानें डिटेल

Best Revolver Price and Specifications: आज हम आपको इन बंदूकों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं जो आपके देश में बनाए गए हैं।

Jyotsna Singh
Published on: 12 Feb 2023 11:54 AM GMT
Nidar Revolver
X

File Photo of Nidar Revolver (Pic: Social Media)

Best Revolver in India: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ता हुआ हमारे देश का विकास अब अनगिनत ऐसी महत्वपूर्ण वस्तुओं का निर्माता बन चुका है। जिन वस्तुओं के लिए हम मजबूरन विदेशों पर निर्भर रहते थे। इसी आत्मनिर्भर मुहिम के चलते हमारे विद्युत, प्रौद्योगिकी के विकास के साथ ही साथ आत्म सुरक्षा के क्षेत्र में कई विदेशी असलहों को मात देते भारतीय असलहों का निर्माण अपने देश में किया जा रहा है। उसी के साथ ये बताना भी जरूरी है कि हमारे देश में वर्ल्ड क्लास गन का निर्माण किया गया है जो न सिर्फ लाइट वेटेड हैं बल्कि इनकी बेहतरीन रेंज और क्वालिटी के साथ जिनकी कीमत बेहद कम मात्र 35 हजार रुपये से शुरू होती है। आज हम आपको इन बंदूकों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं जो आपके देश में बनाए गए हैं।

निडर रिवॉल्वर

आज कल बढती वारदात को देखते हुए भारत सरकार (Indian government) ने मेक इन इंडिया प्रोग्राम के तहत रिवॉल्वर निडर (Revolver nidar) का निर्माण किया है । जिसे कोई भी कामकाजी पुरूष और महिला आसानी से खरीद भी सकता है और अपने पास रख सकता है। जिनके पास लाइसेंस हो। इसे आज तक का सबसे बड़ा लाइटनिंग रिवॉल्वर दिखाया गया है। इसे 2016 में लॉन्च किया गया था, इसका बजन मात्र 250 ग्राम है, जिसके चलते कम आय वालें भी इसे आसानी से रख सकते हैं। यह रिवॉल्वर 7 मीटर तक मार कर सकता है और .22 केलिवर की है। इससे आप 8 राउंड फायर कर सकते हैं और इसमें आप सिर्फ 35 हजार में खरीदारी कर सकते हैं।


आईओएफ .22 रिवॉल्वर

IOF .22 रिवाल्वर एक .22 कैलिबर रिवाल्वर है जिसे भारतीय आयुध निर्माणी द्वारा 2002 में बनाया गया था। रिवाल्वर के सिलेंडर में 8 कारतूस हो सकते हैं। यह रिवॉल्वर भारत में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। यह रिवॉल्वर 22 कैलिबर की 20 मीटर तक मार कर सकती है। यह 8 राउंडेड रिवॉल्वर है और सिंगल और डवल दोनो ही अटैचमेंट टर्निंग पर काम कर सकता है। इसका बजन मात्र 380 ग्राम है और इसकी कीमत मात्र 45 हजार रूपए है।


आईओएफ .32 रिवॉल्वर

.32 बोर रिवॉल्वर (अंग्रेजी:IOF 32 Revolver) भारतीय आयुध निर्माणी, कानपुर द्वारा निर्मित एक छोटा हथियार है जो अब भारत में आम शस्त्र लाइसेंस धारकों के लिये उपलब्ध है। 6 फॉयर वाला यह रिवॉल्वर पूरी तरह से भारतीय आयुध निर्माणी फैक्ट्रियों द्वारा भारत में बनाया जाने लगा है। यह कम दूरी तक मार करने वाला आग्नेय अस्त्र है , जिसे स्वयं तोड़कर चैम्बर में बाकी बचे कारतूस के खोखों को बाहर निकालना पड़ता है। इसमें.32 बोर के स्मिथ एण्ड वेसन (लांग रेंज) वाले 7.65 मिलीमीटर के कारतूस प्रयोग किये जाते हैं। यह रिवॉल्वर विदेशी वेब्ले सर्विस रिवॉल्वर (मार्क-IV) की तर्ज पर बनाया गया है। विदेशी वेब्ले स्कॉट कम्पनी का.38 बोर एस० एण्ड डब्लू० मॉडल रिवॉल्वर सिंगापुर की पुलिस द्वारा आज भी प्रयुक्त होता है। इसके बोर को.38 बोर से कुछ कम करके.32 बोर में बनाने के पीछे भारतीय आयुध निर्माणी कम्पनियों का उद्देश्य यही है कि इसे भारत में रहने वाले आम नागरिक आत्म रक्षा के लिये भारतीय शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत लाइसेंस प्राप्त कर खरीद सकें। अमूमन भारत में.38 बोर का रिवॉल्वर प्रोहिबिटेड बोर के अन्तर्गत आता है। कानूनी रूप से आम जनता को इसे अपने पास रखने की मनाही है। भारत में.32 बोर का रिवॉल्वर एन०पी० बोर (नॉन प्रॉहिबिटेड बोर) के अन्तर्गत शामिल किया गया है ।अत: आम नागरिक उसे शस्त्र लाइसेंस प्राप्त कर खरीद सकता है।यह रिवॉल्वर .32 कैलिबर की है और 50 मीटर की रेंज में फेयर कर सकती है। इसमें की क्षमता 13 राउंड की है। यह डबल और टिप टर्निंग पर काम करता है। इसका बजन 935 ग्राम है और इसकी कीमत मात्र 75 हजार रूपए की है।


आईओएफ .32 रिवॉल्वर निर्भीक

महिलाओं की आत्मरक्षा के लिए ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड कानपुर द्वारा साल 2014 में लॉन्च रिवॉल्वर निर्भीक के अब तक 2500 यूनिट को बेचा जा चुका है। इस रिवॉल्वर को चर्चित निर्भया कांड के बाद लॉन्च किया गया था। वजन में बहुत हल्की होने कारण इसे महिलाओं ने भी खूब पसंद किया। यह रिवॉल्वर .32 कैलिबर की है और 15 मीटर तक मार कर सकती है। मैगजीन क्षमता 6 राउंड की है। इसका बजन 500 ग्राम है। यह थोड़ी महंगी लग सकती है लेकिन इस रिवॉल्वर के एडवांस तकनीक और सुविधाजनक फीचर्स को देखते हुए इसकी कीमत लगभग ₹01.22 लाख तक पहुंच जाती है। लेकिन आत्मरक्षा के लिए अपना निजी सुरक्षा हथियार रखने वाले ज्यादातर निर्भीक रिवॉल्वर को बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं इसको पसंद करने वाली लिस्ट में महिलाएं भी शामिल हैं।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story