MP News: भाभी ने पहले देवर को बंद कमरे में बुलाया, फिर कर दिया बड़ा कांड, वजह जान दंग रह जाएंगे आप

MP News: मध्य प्रदेश के सीधी में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। भाभी ने अपने देवर को बंद कमरे में बुलाया और उसका प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काट दिया। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 1 Sep 2024 10:27 AM GMT (Updated on: 1 Sep 2024 10:41 AM GMT)
MP News
X

MP News (Pic:social Media)

MP News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक भाभी ने अपने देवर को पहले कमरे में बुलाया और उसके गुप्तांग पर ब्लेड से हमला कर दिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे पास के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के सीधी जिले के आदिवासी अंचल कुसमी क्षेत्र में एक महिला ने अपने ही सगे देवर के गुप्तांग पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। इलाज के लिए परिवार के अन्य लोगों ने उसे कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज अभी चल रहा है। जानकारी के अनुसार एक भाभी ने अपने ही देवर के गुप्तांग में ब्लेड से हमला कर उसे घायल कर दिया। इस घटना के बाद जब पीड़ित के गुप्तांग से खून बहने लगा तो वो दौड़ता हुए अपने मां-बाप के पास गया। जहां मां-बाप ने उसे रात 12 बजे कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और थाना कुसमी में पहुंचकर सूचना दी।

घायल युवक ने क्या कहा?

घटना के संबंध में घायल युवक ने बताया है कि जमीनी विवाद का मामला था। भाभी ने उसे बात करने के लिए कमरे में बुलाया था। उसने अपने हाथों में ब्लेड पकड़ा हुआ था। इसी दौरान बात करते हुए भाभी ने मेरे गुप्तांग पर ब्लेड से हमला कर दिया और मैं हमले में घायल हो गया और घर के अन्य लोगों ने मुझे अस्पताल में भर्ती कराया।


जानिए क्या कहा, एएसपी ने?

इस पूरे मामले में एएसपी अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि डॉयल 100 को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट पर हमला करके घायल कर दिया गया है। घायल को कुसमी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक घायल की स्थिति स्थिर बनी हुई है।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story