×

Farmers Protest: आज है ग्रामीण भारत बंद, जानिए 16 फरवरी को क्या खुला, क्या नहीं?

Farmers Protest: 16 फरवरी यानी शुक्रवार को ग्रामीम भारत बंद रहेगा। इस लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा सकता है। एसकेएम के मुताबिक, शुक्रवार को सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक भारत बंद रहेगा।

Viren Singh
Published on: 16 Feb 2024 7:40 AM GMT (Updated on: 16 Feb 2024 7:40 AM GMT)
Farmers Protest
X

Farmers Protest (सोशल मीडिया) 

Farmers Protest 2024: पंजाब के किसानों ने अपनी मांगों पर दबाव बनाने के लिए दिल्ली की ओर कूच करना जारी रखा है। हालांकि उन्हें भी सफलता नहीं मिल पाई है। बीते तीन दिनों से आंदोलनरत किसान हरियाणा जिले के अंबाला स्थित शंभू बार्डर पर डटे हुए हैं। यहां किसानों और तैनात सुरक्षा बलों के बीच में काफी तनातनी की स्थित बनी हुई है। आगे नहीं बढ़ पाने की वजह से अब किसानों शंभू बार्डर पर ही मोर्चा खोल दिया है। वहीं प्रदर्शन के लिए बैठ गए हैं। मांगों को लेकर एक बार फिर किसानों और केंद्रीय मंत्री के बीच चंडीगढ़ में गुरुवार शाम को बैठक होनी है। यह तीसरी बैठक है। इससे पहले दो बैठकें बेनतीजा साबित हुए हैं। उधर, प्रदर्शनरत किसानों के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा ने कई ट्रेड यूनियनों के साथ मिलकर 16 फरवरी को ग्रामीण भारत बंद का आह्वान किया है।

12 से 4 बजे तक होगा चक्का जाम

16 फरवरी यानी शुक्रवार को ग्रामीम भारत बंद रहेगा। इस लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा सकता है। एसकेएम के मुताबिक, शुक्रवार को सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक भारत बंद रहेगा। इस दौरान किसान दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक देशभर की प्रमुख सड़कों पर चक्का जाम भी करेंगी। ऐसे में अगर कल आप अपने शहर से कहीं जा रहे हैं तो यह जरूर जान लें कि भारत बंद के दौरान क्या खुला रहने वाला है और क्या बंद रहेगा, ताकि आपको किसी समस्या से दो चार न होना पड़े।

यूपी से भी किसानों दिल्ली कूच करने की कोशिश

वहीं, गुरुवार को यूपी के कुछ इलाकों से किसानों ने दिल्ली कूच करने की कोशिश की है, लेकिन सीमाएं सील होने की वजह से वे सफल नहीं हो पाए हैं। पुलिस कर्मियों ने प्रदर्शनकारी किसानों बस में बैठाकर कहीं दूर छोड़ दिया है।

ये रहेंगी खुले

शुक्रवार को भारत बंद के आह्वान के दौरान एम्बुलेंस संचालन, मेडिकल दुकानें, शादी, स्कूल आदि जैसी आपातकालीन सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। एसकेएम नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी (एनसीसी) के सदस्य डॉ. दर्शन पाल ने कहा कि हम एम्बुलेंस, मौत, शादी, मेडिकल दुकानों, अखबार की आपूर्ति, बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों और यात्रियों को हवाई अड्डे तक आपातकालीन सेवाओं के लिए रास्ता सुनिश्चित करेंगे, ये सेवाएं प्रभावित नहीं होने देंगे।

जानिए क्या कल बंद?

उन्होंने ये भी बताया कि ग्रामीण भारत बंद के दौरान देश भर में सारे कृषि गतिविधियों बंद रहेंगी। इस साथ ही, मनरेगा और ग्रामीण कार्यों के लिए गांव बंद रहेंगे। कोई भी किसान कृषि श्रमिक या ग्रामीण श्रमिक उस दिन काम नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सब्जियों और अन्य फसलों का व्यापार और खरीद रोक दी जाएगी। "गाँव की दुकानें, अनाज बाज़ार, सब्जी बाज़ार, सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालय, ग्रामीण औद्योगिक और सेवा क्षेत्र के प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। साथ ही, निजी क्षेत्र के उद्यमों को बंद करने का आग्रह किया गया है।"

सार्वजनिक परिवहन भी नहीं चलेंगे

हड़ताल की अवधि के दौरान गांवों के पड़ोसी शहरों में दुकानें और व्यवसाय भी बंद रहेंगे। सार्वजनिक परिवहन नहीं चलेंगे, क्योंकि रोडवेज कर्मचारी भी ग्रामीण भारत बंद में हिस्सा लेंगे।

पंजाब में बोर्ड ने परीक्षा टालने का अनुरोध

पंजाब राज्य बोर्ड 16 फरवरी को ग्रामीण भारत बंद के दिन 10वीं कक्षा के लिए विज्ञान की परीक्षा आयोजित करने वाला है। इसलिए डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट, पंजाब ने राज्य सरकार से परीक्षा टालने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों को भी अपने केंद्र तक पहुंचने में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। एसोसिएशन ने भी किसानों के ग्रामीण भारत बंद के आह्वान का अपना समर्थन दिया है।

कल हुई किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्री की तीसरी बैठक

तीन केंद्रीय मंत्रियों का एक पैनल कल शाम 5 बजे चंडीगढ़ में किसान नेताओं से मुलाकात की। इस मुलाकात में किसानों की मांगो लेकर चर्चा हुई हालांकि इससे पहले की दो बैठकें बेनतीजा रही हैं। इसमें बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शामिल रहे। इस बैठक में भी कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ,यूं कहें की तीसरी बैठक भी बेनतीजा रही और किसानों के प्रदर्शन जारी रखना का ऐलान किया।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story