×

Bharat Jodo Nyaya Yatra: राहुल गांधी ने लगाया ‘न्याय यात्रा’ पर ब्रेक, इस कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे विदेश

Bharat Jodo Nyaya Yatra: 24 फरवरी को यूपी में राहुल गांधी की न्याय यात्रा का आखिरी दिन होगा, यहीं से यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी और धौलपुर में रोकेगी। बुधवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 39वां दिन है।

Viren Singh
Published on: 21 Feb 2024 8:38 AM GMT (Updated on: 21 Feb 2024 8:52 AM GMT)
Bharat Jodo Nyaya Yatra
X

Bharat Jodo Nyaya Yatra (Newstrack)

Bharat Jodo Nyaya Yatra: देश में आम चुनाव से पहले कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बात अब न्याय यात्रा लेकर निकले हैं। राहुल गांधी की इस यात्रा का नाम भारत जोड़ो न्याय यात्रा रखा गया है। इस वक्त राहुल गांधी न्याय यात्रा यूपी में है और यह बुधवार को उन्नाव होते हुए औद्योगिक नगरी कानपुर की सीमा में प्रवेश कर जाएगा। हालांकि अब ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में कुछ दिन के लिए ब्रेक लगने जा रहा है। कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपने तय कार्यक्रम के तहत विदेश रवाना होंगे। इस वजह भारत जोड़ो न्याय यात्रा कुछ दिनों के लिए नहीं निकाली जाएगी।

27-28 फरवरी को राहुल गांधी रहेंगे इंग्लैंड में

मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी 27 और 28 फरवरी को विदेश में रहेंगे। इन तारीख को वह इंग्लैंड के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां पर राहुल गांधी दो विशेष लेक्चर देने के लिए बुलाया गया है, जो बीते दौर के दौरान राहुल गांधी ने वादा किया था। राहुल गांधी के इस कार्यक्रम की वजह से 26 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ नहीं निकाली जाएगी। इसके बाद यह यात्रा 2 मार्च से शुरू राजस्थान से फिर शुरू होगी।

यूपी में राहुल गांधी 6वां दिन

यूपी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा खत्म होने के बाद इसमें ब्रेक लग जाएगा। राहुल गांधी अपने कार्यक्रम के लिए विदेश चले जाएंगे। 24 फरवरी को यूपी में राहुल गांधी की न्याय यात्रा का आखिरी दिन होगा, यहीं से यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी और धौलपुर में रोकेगी। बुधवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 39वां दिन है, जबकि यूपी की में इस यात्रा का 6वां दिन है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ राहुल गांधी जीप में सवार उन्नाव से होते हुए कानपुर पहुंची। कानपुर के घंटा घर में राहुल गांधी कानुपरियों को एक जनसभा के माध्यम से संबोधित करेंगे। कानपुर यात्रा पहुंचने के बाद सारे कार्यक्रम होने के बाद यहां भी यात्रा में ब्रेक लगेगा, लेकिन इस दौरान राहुल गांधी मौजूद रहेंगे।

2 मार्च से फिर शुरू होगी न्याय यात्रा

कानपुर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सारे कार्यक्रम खत्म होने के बाद 22 फरवरी और 23 फरवरी को यात्रा नहीं निकलेगी। इसके बाद यह यात्रा 24 फरवरी से यूपी के मुरादाबाद से शुरू होगी और फिर संभल, अलीगढ़, हाथरस और आगरा जिले को कवर करते हुए राजस्थान के धौलपुर में प्रवेश करेगी। यहां पर इस यात्रा का बड़ा ब्रेक हैं, क्योंकि राहुल गांधी लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने के कार्यक्रम के लिए वहां जा रहे हैं। इसलिए भारत जोड़ो न्याया यात्रा 26 फरवरी से लेकर 1 मार्च यानी 5 दिन तक स्थगित रहेगी। उसके बाद 2 मार्च से फिर से धौलपुर से राहुल गांधी इस यात्रा को लेकर निकलेंगे।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story