Bharat Jodo Yatra 100 Days: गांधी के बाद दूसरा गांधी, यात्रा बनी जनांदोलन और ऐसे बनता गया कारवां

Bharat Jodo Yatra 100 Days: कांग्रेस पार्टी के अनुसार, इस यात्रा का उद्देश्य देशवासियों में प्रेम और एक-दूसरे के प्रति भाईचारे को बढ़ाना है।

Prashant Dixit
Published on: 16 Dec 2022 3:13 AM GMT (Updated on: 16 Dec 2022 4:45 AM GMT)
Bharat Jodo Yatra 100 Days
X

Bharat Jodo Yatra 100 Days

Bharat Jodo Yatra 100 Days: राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की 3,500 किलोमीटर लंबी 'भारत जोड़ो यात्रा' ने शुक्रवार को 100 दिन पूरे कर लिए है। इस यात्रा की शुरूआत तमिलनाडु के कन्याकुमारी से आज से 100 दिन पहले 7 सितंबर 2022 को हुई थी। कांग्रेस पार्टी के अनुसार, इस यात्रा का उद्देश्य देशवासियों में प्रेम और एक-दूसरे के प्रति भाईचारे को बढ़ाना है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी पदयात्रा कर के तय करने के वाले राहुल गांधी देश के इकलौते मौजूदा राजनेता बन जाएंगे।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (फोटो: सोशल मीडिया )

इस यात्रा से नेहरू-गांधी परिवार पर लगने वाले कई आरोप भी धाराशाही हो रहे है। राहुल गांधी पर जनता से न मिलने के आरोप विरोधियों के साथ कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नेता भी लगाते रहे हैं।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (फोटो: सोशल मीडिया )

अब भारत जोड़ो यात्रा की सबसे ज्यादा चर्चित व लोकप्रिय चीज आम लोगों के बीच राहुल गांधी की बनती नई छवि और घुल मिल कर जनता के साथ बात करते हुए राहुल गांधी की वायरल होती दिल को छूने वाली तस्वीरें है। जिन्हें कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ उन लोगों ने भी देखा और पसंद किया जो कांग्रेस के समर्थक नहीं रहे हैं। इन तस्वीरों ने नेहरू-गांधी परिवार पर जनता से दूर होने के आरोपों को धराशाही करने का काम किया है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (फोटो: सोशल मीडिया )

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा से अब तक क्या खोया और क्या पाया का विश्लेषण किया। तो इस यात्रा से जो चीजें उन्होंने हासिल की उनका काट अभी किसी के पास नजर नहीं आता है। राहुल पर इल्जाम लगे कि वे ठहरते नहीं चुनावों के तुरंत बाद छुट्टियां मनाने चले जाते हैं। जबकि इस यात्रा ने उनकी यह छवि तोड़ दिया और एक नई छवि बनाई है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (फोटो: सोशल मीडिया )

राहुल गांधी की एक छवि अपरिपक्व नेता होने की भी बनाई गई जिसे तोड़ने में वह अब तक कामयाब नजर आएं हैं। इस यात्रा के दौरान समाज के हर वर्ग से मिलने के कारण उनकी छवि समाज की अच्छी समझ रखने वाले नेता के रूप में भी सामने आई है।

राहुल गांधी (फोटो: सोशल मीडिया )

राहुल गांधी ने सबको साथ लेकर चलने की कोशिश के मूलमंत्र के साथ इस यात्रा से यह छवि प्रमाणित हो रही है। राहुल ने हिमाचल, गुजरात जैसे चुनावों के दौरान भी पद यात्रा को जारी रखा इससे उनकी छवि चुनावी नेता से ज्यादा पूर्णकालिक नेता की जनता के बीच बन गई है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (फोटो: सोशल मीडिया )

राहुल गांधी की छवि पर लगी अपरिपक्वता की मुहर को वे साफ करते हुए शारीरिक रूप से भी नौजवान नेता की बनाने में कामयाब रहे हैं। आरबीआई के पूर्व गवर्नर के साक्षात्कार ने राहुल गांधी को बिजनेस, बाजार और अर्थव्यवस्था को अच्छी तरह से समझ सकने वाला नेता बनाया हैं।

राहुल गांधी (फोटो: सोशल मीडिया )

राहुल गांधी निर्विवाद रूप से प्रेस के प्रिय नेता बनकर भारत जोड़ो यात्रा से सामने आए। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सधी हुई बातें करके इसका प्रमाण दिया हैं। राजस्थान में भाजपा नेताओ ने जब छत से मोदी-मोदी के नारे लगाए तो राहुल गांधी ने उनको भी प्यार दिया और पअपनी बात पर अटल रहने का संदेश दिया।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (फोटो: सोशल मीडिया )

राहुल अपनी यात्रा में नेताओं को समझते भी दिखे और कुछ चीज से असहमत होने पर साफ कह रहे हैं। इसने उनको एक अच्छे प्रशासक के रूप में भी स्थापित किया। राहुल की इस यात्रा से कांग्रेस पार्टी के लिए संजीवनी सिद्ध होने की राजनीतिक विश्लेषक पूरी उम्मीद के साथ भविष्यवाणी कर रहे है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (फोटो: सोशल मीडिया )

भारत जोड़ों यात्रा का पूरा कार्यक्रम

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर 3500 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करके काश्मीर के श्रीनगर में पहुंचेगी। इस पद यात्रा में राहुल गांधी के साथ शुरू से लेकर आखिर तक 120 लोग पैदल चलेंगे। जिसमें पार्टी के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा एवं युवा नेता कन्हैया कुमार भी शामिल है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (फोटो: सोशल मीडिया )

देश के जिन प्रदेशों में यह यात्रा नहीं गुजरी वहां से 100 लोग शामिल होंगे जो अतिथि यात्री होंगे। जबकि जिस प्रदेश से यह यात्रा गुजरेगी उनमें से 100-100 लोग यात्रा में शामिल होंगे जो प्रदेश यात्री कहलाएंगे। इस यात्रा में हर दिन 20 से 25 किलोमीटर की पदयात्रा हो रही है। इसके साथ यात्रा में प्रदेश की कांग्रेस कार्यकर्ता और आम जनता की भारी भीड़ भी जुड़ रही है। इसके साथ ही पार्टी कई जगहों पर चौपाल, प्रेस कॉन्फ्रेंस, सिविल सोसायटी और आम सभाएं आदि आयोजित कर रही है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story