×

किसानों का आंदोलन: अंबाला में लाखों की संख्या में पहुंचेंगे, क्या रोक पाएंगा प्रशासन

तीन कानून के विरोध करने के लिए हरियाणा और पंजाब के किसान दिल्ली की तरफ कूच करने की तैयारी की है। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कैथल, करनाल और कुरुक्षेत्र के किसान अंबाला के मोडा मंडी में जुटेंगे, जहां से वे एक साथ दिल्ली के लिए कूच करेंगे

Newstrack
Published on: 25 Nov 2020 8:16 AM GMT
किसानों का आंदोलन: अंबाला में लाखों की संख्या में पहुंचेंगे, क्या रोक पाएंगा प्रशासन
X
किसानों का आंदोलन: अंबाला में लाखों की संख्या में पहुंचेंगे, क्या रोक पाएंगा प्रशासन

अंबाला : हरियाणा के भारतीय किसान यूनियन ने तीन कानूनों के विरोध में दिल्ली के लिए कूच की तैयारी कर ली है, जिसे देखकर प्रशासन किसान संगठनो को दिल्ली जाने से रोकने के लिए पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। पुलिस प्रशासन ने पंजाब बॉडर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर चुकी है। बताया जा रहा है कि पंजाब और हरियाणा के किसान अंबाला छावनी के मोडा मंडी में जुटेंगे, जहां से वे दिल्ली के लिए कूच करेंगे।

दिल्ली कूच के लिए तैयार हए पंजाब, हरियाणा के किसान

कृषि कानून लागू होने से पंजाब और हरियाणा में किसान काफी गुस्से में है। इस कानून को लेकर वह लगातार विरोध कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा के भारतीय किसान युनियन तीन कानूनों के विरोध में दिल्ली के लिए कूच करने वाले हैं। इसी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जीटी रोड पर बैरियर लगाकर पूरे रास्ते को सील कर दिया है। दिल्ली कूच को देखते हुए प्रशासन ने 25 से 27 नवंबर तक पंजाब सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया है। इस बीच आम जनता को भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी देखें: अहमद पटेल की संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे आप, इतना कमाते थे सालाना

kisan union

नेशनल हाईवे पर पुलिस प्रशासन हुआ अलर्ट

किसानों के दिल्ली कूच को लेकर पुलिस प्रशासन ने बताया है कि ने नेशनल हाईवे पर पुलिस प्रशासन ने भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किए गए। यहां से किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए हाइवे के दोनों साइड्स पर बैरिकेड्स, वॉटर केनन और बसों का इंतजाम किया गया है। किसानों को लॉ एंड आर्डर के विरूद्ध कोई भी मनमानी नहीं होने दिया जाएगा।

ये भी देखें: मचेगी भयानक ताबही! इन राज्यों में भारी बारिश शुरू, तूफान को लेकर हाई अलर्ट

police

मोडा मंडी से एक साथ दिल्ली के लिए कूच करेंगे किसान

बता दें कि तीन कानून के विरोध करने के लिए हरियाणा और पंजाब के किसान दिल्ली की तरफ कूच करने की तैयारी की है। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कैथल, करनाल और कुरुक्षेत्र के किसान अंबाला के मोडा मंडी में जुटेंगे, जहां से वे एक साथ दिल्ली के लिए कूच करेंगे औऱ तीनों कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story