×

प्रज्ञा ठाकुर को टिकट देना BJP का हिंदू वोट बैंक के ध्रुवीकरण का तरीका: येचुरी

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि ‘आतंकवाद की आरोपी’ प्रज्ञा सिंह ठाकुर को टिकट देना यह दिखाता है कि पार्टी हिंदूत्व वोट बैंक का ध्रुवीकरण कर रही है। येचुरी ने दावा किया कि भाजपा को डर है।

Dharmendra kumar
Published on: 2 May 2019 1:54 PM GMT
प्रज्ञा ठाकुर को टिकट देना BJP का हिंदू वोट बैंक के ध्रुवीकरण का तरीका: येचुरी
X

नई दिल्ली: माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि ‘आतंकवाद की आरोपी’ प्रज्ञा सिंह ठाकुर को टिकट देना यह दिखाता है कि पार्टी हिंदूत्व वोट बैंक का ध्रुवीकरण कर रही है। येचुरी ने दावा किया कि भाजपा को डर है कि वह 50 फीसदी सीटें भी नहीं बचा पाएगी, और इसी डर की वजह से वह वोट के लिए सांप्रदायिक उन्माद का सहारा ले रही है।

यह भी पढ़ें...‘चाय वाले’ ने की देश की जनता से वादाखिलाफी: अखिलेश यादव

पार्टी के मुखपत्र ‘पीपल्स डेमोक्रेसी’ के आगामी अंक के एक लेख में येचुरी ने आरोप लगाया कि भाजपा और नरेंद्र मोदी का ध्यान अपने जहरीले सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के जरिए देश की एकता को खंडित करने पर है।

यह भी पढ़ें...ममता दी ने अपनी और मोदी की लड़ाई को 1857 के विद्रोह से जोड़ दिया

भाजपा ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मध्य प्रदेश के भोपाल से उम्मीदवार बनाया है और पार्टी के इस फैसले की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ठाकुर को ‘ हमारी सभ्यता की विरासत का प्रतीक’ बताया था। ठाकुर का मुकाबला यहां कांग्रेस पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह से है।

भाषा

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story