×

आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ पर बाइडेन, पुतिन सहित कई वैश्विक नेताओ ने दी भारत को शुभकामनायें

Independence Day 2022: भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत अन्य वैश्विक नेताओं ने अपनी शुभकामनाएं भेजीं।

Krishna Chaudhary
Published on: 15 Aug 2022 1:06 PM GMT
आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ पर बाइडेन, पुतिन सहित कई वैश्विक नेताओ ने दी भारत को शुभकामनायें
X

Independence Day 2022: भारत आज अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। दुनियाभर में जहां कभी भी भारतीय लोग बसे हैं वो आज यानी सोमवार को आजादी के अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) के तौर पर मना रहे हैं। भारत को दुनियाभर से बधाईयां मिल रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden), रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin), फ्रेंच राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (French President Emmanuel Macron) और ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (British Prime Minister Boris Johnson) समेत अन्य वैश्विक नेताओं ने भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ अपनी शुभकामनाएं भेजीं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत को लेकर कही ये बात

बदलते वैश्विक परिद्श्य में भारत और अमेरिका लगातार एक – दूसरे के करीब आ रहे हैं। दशकों पहले दोनों के रिश्तों में रही कड़वाहट अब लगभग मिठास में तब्दिल हो चुकी है। स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत को बधाई देते हुए उसे अपना अनिवार्य साझेदार बताया। बाइडन ने कहा कि भारत और अमेरिका अपरिहार्य भागीदार हैं। दोनों आने वाले सालों में वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।

पुतिन का बधाई संदेश

भारत के सबसे पुराने और भरोसेमंद सहयोगी माने जाने वाले रूस ने स्वतंत्रता दिवस पर भारत के आम लोगो को बधाई दी है। रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने वैश्विक राजनीति में भारत के बढ़ते कद का जिक्र करते हुए कहा कि भारत को वैश्विक मंच पर काफी प्रतिष्ठा प्राप्त है और अंतरराष्ट्रीय एजेंडे पर दवाब वाले मुद्दों को हल करने में रचनात्मक भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि मास्को और नई दिल्ली विभिन्न क्षेत्रों में सफलतापूर्वक सहयोग कर रहे हैं।

ब्रिटिश पीएम ने दी भारतीयों को बधाई

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने आजादी के 75 वर्ष पूरे होने की शुभकामना भारत के लोगों को दी। उन्होंने अपने गुजरात और दिल्ली दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने दोनों देशों के बीच फलते –फूलते संबंधों को देखा। अगले 75 सालों में दोनों देशों के संबंधों में और मजबूती देखने के लिए उत्सुक हूं।

फ्रेंच प्रेसीडेंट ने भी दी बधाई

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को बधाई दी। उन्होंने पीएम मोदी को प्रिय मित्र कहकर संबोधित किया।

मैक्रों ने भारत के लोगों से कहा कि आप हमेशा फ्रांस पर भरोसा कर सकते हैं। भारत स्थित फ्रांसीसी दूतावास ने अपने ट्वीटर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें फ्रांस के लोगों से भारत के बारे में पूछा जा रहा है। फ्रेंच लोगों के काफी दिलचस्प जवाब आ रहे हैं।

ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने भी भेजी शुभकामना

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने भारत के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में भारत की उपलब्धियों की काफी सराहना की। ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने उनके देश में रह रहे भारतीय मूल के लोगों के योगदान की भी जमकर तारीफ की।

खाड़ी देशों ने भी दी भारत को बधाई

पैगंबर मोहम्मद के कथित अपमान को लेकर भारत और खाड़ी के मुस्लिम देशों के बीच संबंधों में तनाव उत्पन्न हो गया था। जो अब खत्म होता नजर आ रहा है। इस विवाद को लेकर सबसे पहले आपत्ति दर्ज कराने वाला मुस्लिम खाड़ी देश कतर ने ट्वीट कर बधाई दी है। इसके अलावा सऊदी अरब, यूएई, बहरीन, ओमान समेत अन्य मुस्लिम देशों ने भी भारत को अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं।

ईरान ने अलग तरीके से दी बधाई

शिया मुस्लिम देश और नूपुर शर्मा प्रकरण (Nupur Sharma Cas) पर क़ड़ी आपत्ति जताने वाले ईरान ने भी भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। लेकिन उसने ये बधाई अलग तरीके से दी। ईरान की ओर से जारी ट्वीटर पर जारी एक वीडियो में एक बच्ची भारतीय राष्ट्रगान की धुन बजाती नजर आ रही है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story