×

Bihar News: डबल मीनिंग वाले गाने बजाए तो होगी जेल

Bihar News: बिहार में सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील या डबल मीनिंग वाले गाने बजाने पर रोक लगा दी गई है। इसका उल्लंघन करने पर जेल तक की सज़ा हो सकती है।

Newstrack          -         Network
Published on: 21 March 2025 5:54 PM IST (Updated on: 21 March 2025 5:55 PM IST)
Bihar News
X

If play double meaning song you will be jailed (Photo: Social Media)

Bihar News: बिहार में सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील या डबल मीनिंग वाले गाने बजाने पर रोक लगा दी गई है। इसका उल्लंघन करने पर जेल तक की सज़ा हो सकती है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने भोजपुरी, मैथिली, मगही या हिन्दी के अश्लील गानों का प्रसारण रोकने के लिए जारी निर्देश में कहा है कि इस तरह का मामला पाए जाने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 296/79 एवं अन्य धाराओं के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

अश्लील गानों को पूरी तरह प्रतिबंधित

बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने बीते दिनों कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में अश्लील गानों को पूरी तरह प्रतिबंधित करने का निर्देश दिया था। प्रतिबंध के आदेश की प्रति प्रदेश के सभी जिलों के एसएसपी, एसपी और रेलवे एसपी को भी भेजी गई है। राज्यभर में विशेष अभियान चलाकर आवश्यक निरोधात्मक और कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया है। अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों को एक साल की कैद भी हो सकती है।

अश्लील गीतों को धड़ल्ले से बजाया जाता

पुलिस ने कहा है कि विवाह जैसे सामाजिक समारोहों, त्योहारों पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सार्वजनिक स्थलों, बस, ऑटो, ई-रिक्शा, टैक्सी, ट्रक आदि में भोजपुरी या अन्य प्रांतीय भाषाओं में अश्लील गीतों को धड़ल्ले से बजाया जाता है। ये महिलाओं की गरिमा और उनकी सुरक्षा को प्रभावित करता है।

इस नए कदम के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए बिहार पुलिस ने अपने एक्स हैंडल पर फिल्म अभिनेत्री नीतू चंद्रा की मदद ली है। एक वीडियो संदेश में चंद्रा आम महिलाओं से अश्लील गीतों के प्रसारण पर रोक के लिए आगे आने और शिकायत दर्ज करने का आह्वान किया है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story