×

Rohtas Fire: बिहार के रोहतास में दर्दनाक हादसा! एक चिंगारी से जला पूरा घर, जिंदा जले कई लोग

Rohtas Fire: आग चूल्हे की चिंगारी की वजह से लगी। घर में चूल्हे से खाना बना था। सभी लोग गेहूं कटनी के बाद दोपहर में आकर खाना बनाने के बाद सो गए थे, तभी झोपड़ी नुमा घर में आग लग गई।

Viren Singh
Published on: 9 April 2024 1:34 PM GMT (Updated on: 9 April 2024 2:03 PM GMT)
Rohtas Fire
X

Rohtas Fire (सोशल मीडिया)  

Rohtas Fire: बिहार से रोहतास जिले के सासाराम से एक बुरी खबर आई। शहर स्थित एक घर में भीषण आग की चपेट में आ जाने से एक ही परिवार के कई लोगों दर्दनाक मौत गई है, जबकि कई गंभीर रूप से झुलसने की वजह से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पालत में भर्ती करावा गया है। सासाराम के कछवा थाना क्षेत्र के गांव में मंगलवार शाम को करकटनुमा घर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकारल रूप ले लिया। पूरा घर जल कर खाक हो गया। स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने की बहुत कोशिश की, मगर वो इस पर काबू नहीं पा पाए। दमकल विभाग को इस घटना की सूचना की दी गई। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग के कर्मी आग पर काबू पाया। इस घटना में 6 लोगों की मौत गई।

घटना में 8 लोग जिंदा जले

सासाराम के कछवा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में एक करकटनुमा घर में एक चिंगारी की वजह से भीषण आग लग गई। इस घटना में 8 लोग जिंदा जल गए। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई। दो लोग झुलसने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें दो साल बच्ची मोती कुमारी भी शामिल है। मृतकों में दो महिला, तीन बच्चियां और एक बच्चा शामिल है।

इस वजह से जला घर

ग्रमीण व स्वजनों के मुताबिक, यह आग चूल्हे की चिंगारी की वजह से लगी। घर में चूल्हे से खाना बना था। सभी लोग गेहूं कटनी के बाद दोपहर में आकर खाना बनाने के बाद सो गए थे, तभी झोपड़ी नुमा घर में आग लग गई। दीवार स्टील की चादर की थीं। आग लगने वह तप गई थीं। इसको बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। 8 लोग जिंदा चल गए, जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

ये हैं मृतकों के नाम

इन सभी 6 मृतकों में पहचान भोजपुर जिला के जगदीशपुर थाना के बड़हरा टोला निवासी देवराज चौधरी की पत्नी 30 वर्षीय पुष्पा देवी, उनके छह वर्षीय पुत्र बजरंगी कुमार, पुत्री चार वर्षीय काजल कुमारी व एक साल की बच्ची गुड़िया, तरारी थाना भोजपुर के रामनगर निवासी श्यामा चौधरी की छह वर्षीय पुत्री कांति कुमारी, वीशावदर थाना, जूनागढ़ गुजरात के लेभद्रा निवासी दीपक चौधरी की 25 वर्षीय पत्नी माया देवी के रूप में हुई।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story