×

कब्र से निकली आवाज: मुर्दे की गवाही से मचा हड़कंप, किया हत्या का खुलासा

मठिया मोड़ पर ठेला लगा कर लिट्टी बेचने वाले राम धनी राम ने कुछ दिन पहले एक जमीन का टुकड़ा बेचा था। यही बात उनके विरोधियों को फूटी आंख नहीं सुहा रही थी।

Newstrack
Published on: 22 July 2020 10:33 AM GMT
कब्र से निकली आवाज: मुर्दे की गवाही से मचा हड़कंप, किया हत्या का खुलासा
X

पटना: हत्या का मामला कभी छुपता नही है। कहा जाता है कि अपराध करने वाला कोई न कोई सुबूत अपने पीछे छोड़ ही जाता है। ये सुबूत कभी-कभी मृतक ही दे जाता है और अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आ जाता है। कुछ ऐसी ही घटना की खबर बिहार के बक्सर जिले से सामने आई है।

मृतक के पैर से हुई पहचान

मामला बक्सर नगर थाने के सिविल लाइन मोहल्ले का है, जब सुबह से गायब अपने पिता की तलाश में घरवाले खोजते-खोजते पास के कब्रिस्तान पर पहुंच गए। वहां देखा कि मुर्दे का एक पैर कब्र से बाहर दिख रहा है। फिर क्या था, घरवालों ने मृतक राम धनी राम के पैर की पहचान कर पुलिस को सूचना दी।

ठेला लगा कर लिट्टी बेचता था मृतक

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक राम धनी राम की बॉडी को कब्र से निकाला और उनके हत्यारों की तलाश में जुट गई। हत्या का कारण जमीन विवाद के रूप में सामने आया। दरअसल, मठिया मोड़ पर ठेला लगा कर लिट्टी बेचने वाले राम धनी राम ने कुछ दिन पहले एक जमीन का टुकड़ा बेचा था। यही बात उनके विरोधियों को फूटी आंख नहीं सुहा रही थी।

ये भी देखें: सुशांत सिंह की आत्माः क्या मजाक है या हकीकत, इन्होंने की बात

ऐसे में मंगलवार को सुबह विवाद को खत्म करने के लिये मृतक राम धनी राम गए तो विरोधियों ने उनकी हत्या कर पूरे प्लान के साथ बॉडी को कब्रिस्तान में दबा दिया।

मामला चर्चा का विषय बना हुआ

लेकिन किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था। मृतक का पैर कब्र से बाहर आ गया था और घरवालों ने वहां पहुंचकर मृतक की पहचान कर ली। बहरहाल, मुर्दे की गवाही का ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी देखें: भूकंप से हिली धरती: 7.8 की तीव्रता से कांप उठा देश, जारी हुआ सुनामी का अलर्ट

Newstrack

Newstrack

Next Story