×

मोदी के मंत्री की तबियत खराब: स्वास्थ्य पर आई बड़ी खबर, भाजपा की बढ़ी मुश्किल

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर जानकारी दी, 'कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने आज टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Shivani
Published on: 28 Dec 2020 1:46 PM GMT
मोदी के मंत्री की तबियत खराब: स्वास्थ्य पर आई बड़ी खबर, भाजपा की बढ़ी मुश्किल
X

पटना. कोरोना वायरस राजनीतिक दिग्गजों पर कहर बरपा रही है। हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे (Ashwini Kumar Choubey) कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने संक्रमित होने की पुष्टि ट्वीट कर के की।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे कोरोना पॅाजिटिव

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर के जानकारी दी, 'कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने आज टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी दिशा-निर्देशो का पालन कर रहा हूं। मेरा अनुरोध है, जो भी लोग गत कुछ दिनों में संपर्क में आए हैं। कृपया खुद को आइसोलेट कर अपनी जांच करवा लें।'



ये भी पढ़ेंः अब ठंड से हाहाकार: साल के आखिरी दिनों में कहर, शू्न्य से कम यहां होगा तापमान

केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे बिहार में भाजपा के दिग्‍गज नेता हैं। उनके संक्रमण की चपेट में आने के बाद उनके सम्पर्क में आये लोगों की लिस्ट तैयार हो रही है। ताकि समय रहते सभी की जांच कराई जा सके।

पीएम मोदी के कई मंत्री कोरोना पॉजिटिव:

गौरतलब है कि अब तक केंद्र के 7 मंत्री कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की कोरोना जांच रिपोर्ट आई, जिसमे वे पॉजिटिव आये गए। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। उसके पहले गृह मंत्री अमित शाह भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। उनका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके अलावा केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम शामिल हैं। वहीं रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story