×

लालकिले पहुंची तबाही: 15 मरे कौओं में बर्ड फ्लू की पुष्टि, बढ़ता जा रहा संक्रमण

लाल किले में करीब एक सप्ताह पहले मृत पाए गए 15 कौओं के सैम्पल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इस बारे में एनिमल हसबैंडरी विभाग के अनुसार, कौओं की मौत के बाद सैम्पल जालंधर और फिर भोपाल भेजे गए थे।

Vidushi Mishra
Published on: 19 Jan 2021 8:21 AM GMT
लालकिले पहुंची तबाही: 15 मरे कौओं में बर्ड फ्लू की पुष्टि, बढ़ता जा रहा संक्रमण
X
15 मरे हुए कौओं में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद एनिमल हसबैंडरी विभाग ने लाल किले को आम जनता की आवाजाही के लिए बंद करने के निर्देश दिए हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली में बर्ड फ्लू का कहर चरम सीमा पर पहुंच गया है। यहां लाल किले में करीब एक सप्ताह पहले मृत पाए गए 15 कौओं के सैम्पल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इस बारे में एनिमल हसबैंडरी विभाग के अनुसार, कौओं की मौत के बाद सैम्पल जालंधर और फिर भोपाल भेजे गए थे। जहां सोमवार रात को आई 15 मृतक कौओं के सैम्पल की रिपोर्ट में बर्ड फ्लू का संक्रमण पॉजिटिव पाया गया है। पूरे देश में लगातार बर्ड फ्लू के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। जिनसे अब प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।

ये भी पढ़ें...बर्ड फ्लू की निगरानी ड्यूटी से मुक्त रहेंगे शिक्षक, केजरीवाल सरकार ने जारी किया आदेश

15 कौओं में बर्ड फ्लू की पुष्टि

15 मरे हुए कौओं में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद एनिमल हसबैंडरी विभाग ने लाल किले को आम जनता की आवाजाही के लिए बंद करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में लालकिला घूमने आए पर्यटकों को संक्रमण से बचाने और बर्ड फ्लू के ख़तरे के ध्यान में रखते हुए लाल किले में आम लोगों की एंट्री पर आज 19 जनवरी से 26 जनवरी तक प्रतिबंध रहेगा।

लेकिन वैसे तो हर साल 22 जनवरी से 26 जनवरी तक लालकिला को बंद किया जाता है, लेकिन इस बार बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद इसे पहले बंद कर दिया गया है।

bird flu फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...ये मुर्गी देगी बर्ड फ्लू को टक्कर, नहीं होगा कोई असर, जानिए इसके बारे में

आम लोगों के लिए बन्द

बता दें, इससे पहले दिल्ली के चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू का पहला मामला सामने आया था। ऐसे में दिल्ली के चिड़ियाघर में एक मृत ब्राउन फिश उल्लू में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी, चिड़िया घर फ़िलहाल आम लोगों के लिए बन्द कर दिया गया है।

तेजी से फैलते संक्रमण को देखते हुए पूर्वी दिल्ली का संजय झील पार्क और साउथ दिल्ली का द्वारका सेक्टर 9 पार्क भी बर्ड फ्लू की वजह से बंद किया जा चुका है। लेकिन गाजीपुर मुर्गा मंडी से भेजे गए रैंडम सैंपल निगेटिव आए थे। फिर इसके बाद गाजीपुर मुर्गा मंडी को खोल दिया गया था।

ये भी पढ़ें...कानपुर: कौवा की मौत से प्राणी उद्यान में बर्ड फ्लू की पुष्टि, उठाए गए ये कदम

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story